उप मुख्यमंत्री ने विकसित भारत संकल्प यात्रा शिविर का किया निरीक्षण

जयपुर,28 दिसंबर । महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय, दूदू जिले की मौजमाबाद पंचायत समिति की ग्राम पंचायत बोराज में आयोजित विकसित भारत संकल्प यात्रा शिविर का गुरुवार को उप मुख्यमंत्री श्री प्रेमचंद बैरवा ने निरीक्षण किया। शिविर में केन्द्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्रदान करने के लिए विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल लगाए गए थे। जिसके माध्यम से संबंधित विभाग में चल रही योजनाओं के संबंध में विस्तृत जानकारी उपस्थित लोगों को दी गई तथा योजनाओं का लाभ उठाने हेतु प्रेरित किया गया। इस दौरान उप मुख्यमंत्री ने शिविर में विभिन्न स्टालों का निरीक्षण करते हुए लाभार्थियों से संवाद किया।साथ ही उन्होंने प्रधानमंत्री उज्जवला योजना के लाभार्थियों को गैस कनैक्शन व प्रधानमंत्री आयुष्मान योजना के लाभार्थियों को आयुष्मान कार्ड तथा मृदा स्वास्थ्य कार्ड वितरीत करते हुए अन्य स्टालों का निरीक्षण किया।
शिविर के दौरान ग्रामीणों को सम्बोधित करते हुए उप मुख्यमंत्री श्री प्रेमचंद बैरवा ने कहा की विकसित भारत संकल्प यात्रा के माध्यम से सरकार की जनकल्यणकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाया जाएगा। साथ ही उन्होंने ग्रामीणों को केंद्र की जन कल्याणकारी योजनाओं तथा विकसित भारत संकल्प यात्रा के बारे में अधिक से अधिक लोगों को जागरूक करने के लिए प्रेरित किया जिससे कि पात्र लोगों को योजनाओं का लाभ मिल पाए। ग्रामीणों को सम्बोधित करते हुए उन्होंने कहा की प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी बिना किसी भेदभाव के सबका साथ सबका विकास के लिए विकसित भारत संकल्प यात्रा के रथ देश की प्रत्येक ग्राम पंचायत में पात्र व्यक्तियों को लाभान्वित करने के लिए भेजे हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के स्वच्छता अभियान सहित अन्य जन कल्याणकारी योजनाओं के बारे में ग्रामीणों को सम्बोधित करते हुए ग्रामीणों को जिले में विकसित भारत संकल्प यात्रा को सफल बनाने के लिए प्रेरित किया।
शिविर में जिला कलक्टर डॉ अर्तिका शुक्ला ने नवजात शिशुओं व बच्चों को पोषक आहार खिलाते हुए उनके स्वाथ्य की जानकारी ली तथा बोराज सरपंच सुरेन्द्र मीणा ने महिलाओं को चुनरी ओढ़ाते हुए पोषक आहार कीट वितरित किया। शिविर में बालिकाओं ने राजस्थानी गीतों पर सांस्कृतिक कार्यक्रम में भाग लिया।
यह भी देखें  मंत्री ने की जनसुनवाई नटनी का बारा नहर का किया निरीक्षण, अवरोध हटाने के दिए निर्देश

About Author

Leave a Reply



🐄 गौ सेवा, प्रभु सेवा 🐄
जय श्री कृष्ण! जय गौमाता! 🙏

साथियों,
VMW TEAM FOUNDATION का यह अटूट संकल्प है कि हर महीने के अंतिम रविवार को हम अपनी गौमाताओं की सेवा के लिए एकत्रित हों। इसी कड़ी में, इस रविवार को हम गौशाला में हरे चारे की विशेष व्यवस्था कर रहे हैं।
गाय हमारी संस्कृति और आस्था का केंद्र है। उनकी सेवा से मिलने वाला संतोष और पुण्य अतुलनीय है।
🚩हम आप सभी धर्मप्रेमियों से तन, मन और धन से सहयोग की अपील करते हैं। आप अपनी सामर्थ्य अनुसार इस पुनीत कार्य में सहभागी बनें*

आइए, मिलकर पुण्य के इस कार्य को सफल बनाएं।

You may have missed

error: Content is protected !!