डॉ. प्रेम चन्द बैरवा ने सम्भाला उपमुख्यमंत्री का पदभार

जयपुर,15 दिसंबर। उपमुख्यमंत्री डॉ. प्रेम चन्द बैरवा ने शुक्रवार को विधिवत पूजा अर्चना के बाद शासन सचिवालय में पदभार सँभाला। डॉ. बैरवा ने कहा कि राज्य के विकास के लिए प्रदेश के हर वर्ग के साथ मिलकर उनके विकास के लिए प्रतिबद्धता के साथ कार्य करेंगे। उन्होंने कहा कि बतौर उपमुख्यमंत्री उनकी प्राथमिकताएँ केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं को प्रदेश के अंतिम छोर तक पहुँचाना रहेगा। इसके साथ ही प्रदेश में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ करने की दिशा में कार्य करेंगे।

उपमुख्यमंत्री डॉ. बैरवा ने इससे पहले रामनिवास बाग में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह कार्यक्रम में पद और गोपनीयता की शपथ ली।

गणेश मंदिर में पूजा अर्चना कर प्रदेश की ख़ुशहाली की कामना की

उपमुख्यमंत्री ने शपथ ग्रहण से पूर्व मोतीडूँगरी स्थित गणेश मंदिर में विधिवत पूजा अर्चना कर प्रदेश की ख़ुशहाली और समृद्धि की कामना की। उपमुख्यमंत्री का मंदिर के पुजारियों ने दुपट्टा ओढ़ाकर स्वागत किया।

About Author

यह भी देखें  युवा उमंग के साथ कर रहे सत्संग व प्रवचन की तैयारी

Leave a Reply



🐄 गौ सेवा, प्रभु सेवा 🐄
जय श्री कृष्ण! जय गौमाता! 🙏

साथियों,
VMW TEAM FOUNDATION का यह अटूट संकल्प है कि हर महीने के अंतिम रविवार को हम अपनी गौमाताओं की सेवा के लिए एकत्रित हों। इसी कड़ी में, इस रविवार को हम गौशाला में हरे चारे की विशेष व्यवस्था कर रहे हैं।
गाय हमारी संस्कृति और आस्था का केंद्र है। उनकी सेवा से मिलने वाला संतोष और पुण्य अतुलनीय है।
🚩हम आप सभी धर्मप्रेमियों से तन, मन और धन से सहयोग की अपील करते हैं। आप अपनी सामर्थ्य अनुसार इस पुनीत कार्य में सहभागी बनें*

आइए, मिलकर पुण्य के इस कार्य को सफल बनाएं।

You may have missed

error: Content is protected !!