गृह रक्षा दिवस पर होगा कार्यक्रम का आयोजन
जालोर 5 दिसम्बर। गृह रक्षा प्रशिक्षण केन्द्र जालोर द्वारा गृह रक्षा सप्ताह के तहत 6 दिसम्बर, बुधवार को गृह रक्षा दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा।
गृह रक्षा निदेशालय के निर्देशानुसार 1 से 6 दिसम्बर तक गृह रक्षा सप्ताह के तहत जागरूकता अभियान चलाकर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। सप्ताह के तहत 6 दिसम्बर, बुधवार को गृह रक्षा दिवस पर प्रातः 7 बजे झण्डारोहण करके माननीय राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, गृह मंत्री आदि के अलावा प्राप्त अन्य संदेश पत्रों का वाचन किया जायेगा।
इस दौरान प्लाटून कमाण्डर मनोहरलाल व सुरेन्द्र मीना द्वारा स्वयंसेवकों को कल्याण कोष से मिलने वाली आर्थिक सहायता एवं स्वयंसेवकों के अध्ययनरत बच्चों को मिलने वाली छात्रवृत्ति एवं स्वयंसेवकों के नियोजन के बारे में जानकारी दी जायेगी।
कार्यक्रम में स्वयंसेवकों द्वारा विभिन्न कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी जायेगी। प्रतियोगिता में प्रथम आने वाले एवं उत्कृष्ट व सराहनीय कार्यों करने वाले स्वयंसेवकों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जायेगा।