बाल विज्ञान कांग्रेस में आयोजित हुआ बाल वैज्ञानिकों का समागम

अंजली श्रीवास्तव,मीरजापुर | अदलहाट क्षेत्र के कौड़ियां कला स्थित विद्या संस्कार पब्लिक स्कूल में चल रहे तीन दिवसीय राज्य स्तरीय बाल विज्ञान कांग्रेस के दूसरे दिन प्रथम सत्र में बाल विज्ञानी समागम का कार्यक्रम आयोजित किया गया।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रोफेसर आर एस सिंह केमिकल इंजीनियरिंग विभाग वी.च.यू. रहे।जिन्होंने विज्ञान बाल वैज्ञानियों के साथ अपना अनुभव साझा कर विज्ञान के बारे में जानकारी दी।
डॉ. नौटियाल ने बाल वैज्ञानिकों को संबोधित करते हुए कहा कि हम सभी को एक ऐसा संगठन बनाना जरूरी है कि जिससे हम आप सभी बाल वैज्ञानिकों की समाज को आवश्यकता है।जिस कारण यह मंथन हुआ कि यदि हम सबके माध्यम से नए बाल वैज्ञानिकों को दिशा निर्देश प्रदान कर पाएंगे। डॉक्टर आर पी मिश्र ने कहा कि आप सभी देश के कर्णधार है आप के बलबूते हम देश एवम समाज के बच्चो को अपने अनुभवों एवम राष्ट्रीयबाल विज्ञान कांग्रेस के अनुभवों से समाज के बच्चो को नई दिशा दे पाएंगे। डॉक्टर एस के सिंह ने कहा की इसके लिए एक कमेटी गठित की जाय जिससे इस पूरा बाल वैज्ञानिकों के संगठन से समाज में नए नए आयाम स्थापित हो सकेगे।इस कार्यक्रम मिर्जापुर की शुभम दुबे अमेरिका से आन लाइन जुड़ी एवं बाल वैज्ञानिक से हम सीनियर वैज्ञानिक बनने का मौका मुझे राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस से प्राप्त हुआ।इस प्लेट फार्म को हम अभी आगे बढ़ाने के लिए हर संभव प्रयास करेगे। बरेली की भारती सिंह अमेरिका से आन लाइन जुड़ी ।उन्होंने राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस में हम सभी बाल वैज्ञानिकों की महत्वपूर्ण भूमिका हो सकती है,और ये सम्मेलन अवश्य ही सार्थक होगा।हम सभी नए बच्चो को भी जोड़ पायेंगे।
इस कार्यक्रम में बाल वैज्ञानिक सत्यम पाठक मीरजापुर,अमूल्य रत्ना तिवारी देवरिया,गौरव यादव देवरिया,मीरजापुर से ओनम सिंह,मीरजापुर से साक्षी द्विवेदी,मीरजापुर से शिवांगी द्विवेदी, अभिषेक मौर्य गोरख पुर ने अपने विचार व्यक्त किया।कार्यक्रम को आगे बढ़ाने के लिए मुख्य कोऑर्डिनेटर सुशील कुमार पांडेय,अध्यक्ष मनमोहन यादव,कोऑर्डिनेटर डिजिटल आयुष पांडेय,इनोवेशन कोऑर्डिनेटर आर्यन प्रसाद,साक्षी अग्रहरी कोऑर्डिनेटर, अभिषेक कुशवाहा को ऑर्डिनेटर, सत्यम पाठक, रजिस्टार मुकुंद यादव,पब्लिकेशन के लिए श्लोक कुमार को बनाया गया।
बाल वैज्ञानिकों को प्रमाण पत्र एवम स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।यह प्रमाण पत्र विद्यालय के प्रबंधक डॉ. नागेंद्र प्रसाद द्विवेदी, डॉ.एस के सिंह राज्य समन्यवक,शैल तिवारी प्रधानाचार्य ,सुशील कुमार पांडेय आयोजन सचिव ने दिया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ सी एम नौटियाल तथा संचालन डॉ.राजेंद्र प्रसाद मिश्र विज्ञान एवं राज्य समन्वयक डॉक्टर एस के सिंह ने संबोधित किया।

यह भी देखें  एसपी को रास नहीं आई एसओ की ऐसी विदाई ,15 सस्पेंड

हम नन्हे विज्ञानी है विज्ञान.. गीत से गुंजायमान हो उठा अदलहाट बाजार

राज्य स्तरीय बाल विज्ञान कांग्रेस के दूसरे दिन 37जिला से आए हुए 100 बाल वैज्ञानिक ,37गाइड टीचर,37 जिला समन्वयक एवं आयोजक विद्या संस्कार पब्लिक स्कूल के 600बच्चे सहयोगी अध्यापकों ने सुबह आठ बजे विज्ञान जन जागरूकता रैली निकाली।
रैली अदलहाट थाने के पास से चलकर विद्यालय के पास तक लगभग , 2 किमी की दूरी तय की।रैली में आगे आगे डीजे पर विद्यालय के बाल वैज्ञानिक बच्चे हम नन्हे विज्ञानी है विज्ञान गीत गुनगुनाते हुए विज्ञान संदेश के नारों के साथ जय जवान जय विज्ञान का नारा लगाते हुए चल रहे थे।रैली में विद्यालय के बच्चो के साथ आयोजक संस्था के चेयरमैंन डॉ. एन पी द्विवेदी,विद्यालय की प्रधानाचार्य शैल तिवारी साथ साथ पुलिस सुरक्षा में लगे रहे ।

बाल विज्ञान कांग्रेस के दूसरे दिन प्रस्तुत किए गए लघु शोध पत्र

राज्य स्तरीय बाल विज्ञान कांग्रेस के दूसरे दिन कहकशा नूरी बहराइच बायो फर्टिलाइजर इस द वे ऑफ़ रिवोल्यूशन,बिरजू प्रसाद देवरिया ने विशिष्ट पराग कण का विशिष्ट फूलो के साथ संबंध,अंशिका दुबे मीरजापुर ग्राम देवरी ने पथरी की विशेष समस्या का अध्ययन ,गीतांजलि बाराबंकी मीताई गांव में बाल झड़ने की समस्या,समर्थ गुप्ता अयोध्या ने जल के प्रदूषण को कम करने का अध्ययन,अनन्या पाठक कुशीनगर बायो डिजरजेंट के प्रदूषण को रोकने के उपाय,प्रांची त्रिपाठी सिद्धार्थ नगर ने कचरा निस्तारण एवम प्रबंधन से समाज एवं परितंत्र को लाभ,आराध्य चौरसिया अंबेडकर नगर आई फ्लू का स्थानीय समस्या का अध्ययन,सारिका वर्मा जौनपुर ने जंक फूड और न्यूट्रीशन फूड में संबंध,नव्या कौशिक देवरिया ने कदंब के पेड़ न्यूट्रीशन और मेडिसिनल वैल्यू ,विजय कुमार चंदौली सूखे की स्थिति का अध्ययन,पायल सिंह बलिया ने अनहेल्थी जंक फूड के विकल्प में मिलेट्स,हिमेश कुमार कौशांबी में ग्राम पहाड़ पुर में गौरैया की कम होती संख्या का अध्ययन एवं वृद्धि हेतु नवाचार,रेशम चौधरी महराज गंज ने युवाओं और किशोर में बदलती भोजन प्रवृति,मुकेश बलरामपुर मच्छर रोधी पौधो की खोज ने प्रस्तुत किया। इस तरह की कुल 100 बाल वैज्ञानिकों ने अपने लघुशोध पत्र विभिन्न विषयों पर प्रस्तुत किए।

यह भी देखें  सरयूपारीण ब्राह्मण समाज राजस्थान ने हरियाली अमावस्या पर किया पौधारोपण

About Author

Leave a Reply

error: Content is protected !!