वोटर चेतना अभियान की हुई बैठक

अंजली श्रीवास्तव,मीरजापुर :आगामी लोकसभा चुनाव हेतु भाजपा संगठन द्वारा 2 और 3 दिसंबर को विशेष अभियान के तहत प्रत्येक बूथ पर वोटर चेतना महा अभियान का आयोजन किया गया है। इसी क्रम में भाजपा अदलहाट मंडल के पथरौरा बूथ नंबर 383 और 384 बूथ पर विधायक रमाशंकर सिंह पटेल ने बैठक कर 62 नए वोटरों का नाम जोड़ा।
बूथ अध्यक्ष और मंडल के कार्यकर्ताओं से अभियान की प्रगति जानी। इस दौरान विधायक द्वारा पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं को घर घर संपर्क कर 18 वर्ष पूर्ण कर चुके प्रत्येक युवा का नाम मतदाता सूची में प्राथमिकता के साथ अंकित करवाने हेतु आह्वान किया। विधायक ने बताया कि पार्टी द्वारा अभियान को गंभीरता से लिया जा रहा है। युवाओं को मतदाता बनाकर पार्टी की रीति नीतियों से अवगत कराया जा रहा है।
इस अवसर पर संजय श्रीवास्तव, अजय सिंह खटखट ,रामबली सिंह, अनूप जायसवाल, रमेश बहेलिया ,राकेश गुप्ता ,अखिलेश सिंह, धीरेंद्र प्रताप सिंह, किशोरी लाल, रविंद्र प्रजापति ,लक्ष्मण सिंह, नवल किशोर, विपुल सिंह सहित सैकड़ो ग्रामीण उपस्थित रहे।

About Author

Leave a Reply

error: Content is protected !!