विधानसभा चुनाव : पेट्रोल एवं डीजल का रखना होगा रिजर्व स्टॉक

अजमेर, 16 अक्टूबर। विधानसभा आम चुनाव-2023 के दौरान जिले के समस्त पेट्रोल पम्पों पर पेट्रोल और डीजल का रिर्जव स्टॉक रखना होगा।

जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. भारमी दीक्षित ने बताया कि विधानसभा आम चुनाव-2023 के दौरान जिले में पेट्रोल एवं डीजल की उपलब्धता को सामान्य बनाए रखने के उद्देश्य से अजमेर जिले के समस्त पेट्रोल डीजल पम्प के डीलर्स हमेशा अपने पम्प पर 2500 लीटर पेट्रोल तथा 5000 लीटर डीजल का रिजर्व स्टॉक रखेंगे। यह रिजर्व टैंक में डैड स्टॉक की मात्रा के अतिरिक्त रखा जाएगा। रिजर्व स्टॉक का निष्पादन जिला मुख्यालय पर जिला रसद अधिकारी एवं अन्य स्थानों पर सम्बन्धित उपखण्ड अधिकारी की लिखित आज्ञा से किया जाएगा। नवगठित जिलों ब्यावर तथा केकड़ी सहित क्षेत्रों के प्रवर्तन अधिकारी तथा प्रवर्तन निरीक्षक चुनाव कार्यो में लगे वाहनों को पेट्रोल एवं डीजल तथा सभी पेट्रोल पम्प पर निर्धारित स्टॉक की उपलब्धता सुनिश्चित करेंगे।

About Author

यह भी देखें  संजाव के युवक की मईल थाना क्षेत्र में गोली मारकर हत्या

Leave a Reply

error: Content is protected !!