24 सितंबर को होगा जिलास्तरीय योगासन खेल प्रतियोगिता

अंजली श्रीवास्तव,मीरजापुर | डिस्ट्रिक्ट योगासन स्पोर्ट एसोसिएशन मीरजापुर की ओर से 24 सितंबर दिन रविवार को प्रातः 9:00 बजे से नगर के पांडेपुर स्थित संस्कार पब्लिक स्कूल में योगासन खेल प्रतियोगिता आयोजन किया जायेगा। यह जानकारी डिस्ट्रिक्ट योगासन स्पोर्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ अमन यादव ने दी है। जिला स्तर पर प्रतिभाग करने वाले बच्चों में विजेता बच्चे अक्टूबर माह में होने वाले राज्य स्तरीय योगासन खेल प्रतियोगिता में जनपद की ओर से प्रतिभाग करेंगे।इस अवसर पर सचिव योगी ज्वाला सिंह ने कहा कि उत्तर प्रदेश योगासन उत्तर प्रदेश योगासन स्पोर्ट एसोसिएशन की जिला ईकाई के अंतर्गत जिला स्तर पर होने वाले योग प्रतियोगिता में 9 वर्ष से 14 वर्ष के बालक एवं बालिका
14-18 वर्ष बालक बालिकाएं  18- व उससे ज्यादा वर्ष बालक बालिकाएं प्रतिभाग कर सकते हैं।

About Author

यह भी देखें  ब्राह्मणों के प्रति हमदर्दी महज चुनाव तक

Leave a Reply

error: Content is protected !!