तहसील बार एसोसिएशन के समर्थन में उतरे केराकत बार, न्यायिक कार्यों का बहिष्कार जारी

  • दीवानी के अधिवक्ताओं के समर्थन में आया केराकत बार, न्यायिक कार्यों का बहिष्कार कर एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

अभिजीत श्रीवास्तव,जौनपुर :जौनपुर सिटी मजिस्ट्रेट के विरोध में तहसील बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं ने बुधवार को जमकर नारेबाजी की। इस अवसर पर अधिवक्ताओं ने न्यायिक कार्यों का बहिष्कार कर एसडीएम को ज्ञापन सौंपा।
इससे पहले अधिवक्ताओं की बार सभागार में बैठक हुई जिसमें उन्होंने दीवानी न्यायालय के अधिवक्ता मोहम्मद साहिल के साथ सिटी मजिस्ट्रेट द्वारा किये गए दुर्व्यवहार और उत्पीड़न की कड़े शब्दों में निंदा की।
अधिवक्ताओं ने कहा कि सिटी मजिस्ट्रेट ने अधिवक्ता को सीआरपीसी की धारा 151 के तहत जेल भेज दिया और तीन दिन तक जमानत नहीं दी। यह उनके तानाशाही रवैये को दर्शाता है। अधिवक्ताओं ने सिटी मजिस्ट्रेट के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की।
बैठक में अखिलेश पाण्डेय, नमः नाथ शर्मा, हीरेन्द्र यादव, मान्धाता सिंह, दिनेश पाण्डेय, वीपी सिंह, उदयराज कन्नौजिया, अनुपमा शुक्ला, रवीनाथ मिश्रा, सुनील पाण्डेय, इंद्रजीत सरोज अनिल सोंकर, सुरेश राम, अशोक यादव आदि रहे अध्यक्षता एसोसिएशन के अध्यक्ष कुंवर बहादुर यादव ने की।

About Author

यह भी देखें  सामाजिक रूढ़ियों को चीर रंगमंच से अदाकारी की छठा बिखेरने वाली 'विनोदिनी' पर आधारित सुष्मिता मुखर्जी की 5वीं किताब 'नटी'

Leave a Reply



🐄 गौ सेवा, प्रभु सेवा 🐄
जय श्री कृष्ण! जय गौमाता! 🙏

साथियों,
VMW TEAM FOUNDATION का यह अटूट संकल्प है कि हर महीने के अंतिम रविवार को हम अपनी गौमाताओं की सेवा के लिए एकत्रित हों। इसी कड़ी में, इस रविवार को हम गौशाला में हरे चारे की विशेष व्यवस्था कर रहे हैं।
गाय हमारी संस्कृति और आस्था का केंद्र है। उनकी सेवा से मिलने वाला संतोष और पुण्य अतुलनीय है।
🚩हम आप सभी धर्मप्रेमियों से तन, मन और धन से सहयोग की अपील करते हैं। आप अपनी सामर्थ्य अनुसार इस पुनीत कार्य में सहभागी बनें*

आइए, मिलकर पुण्य के इस कार्य को सफल बनाएं।

You may have missed

error: Content is protected !!