जनपद को सूखाग्रस्त घोषित कर लोगों को राहत दे सरकार – भाकियू
अंजली श्रीवास्तव,मीरजापुर :भारतीय किसान यूनियन मीरजापुर का प्रतिनिधिमंडल जनपद मुख्यालय पर प्रदर्शन करते हुए जिलाधिकारी के नाम ज्ञापन प्रेषित कर अवगत कराते हुए मांग किया कि अवर्षण के वजह से इस वर्ष अभी भी जनपद में धान की रोपाई बांधो पर ही आश्रित है, क्षेत्र के किसानों के धान की रोपाई अभी नहीं हो पाई है इधर कुछ दिनों से वर्षा होने के कारण बांधों में पानी का लेवल बढ़ा है ,इस विषम परिस्थिति में किसानों की तरफ से आग्रह है कि जिस बांध में पानी हो तो जनपद के बांधों को चिन्हित कर संचालित/ खुलवा कर किसानों की धान रोपाई होना अति आवश्यक है, तथा अवर्षण की स्थिति को देखते हुए जनपद को सूखाग्रस्त घोषित किया जाय। जानकारी के अनुसार डोंगिया, अहरौरा, सिरसी बांध, व अन्य बांधों में पानी का लेवल बढ़ा है इसको तत्काल संचालित किया जाए।
जरगो जलाशय को भरने हेतु नये पंप कैनाल की स्थापना के संदर्भ में जिलाधिकारी को अवगत कराते हुए प्रतिनिधियों ने बताया कि इस वर्ष अत्यंत अल्प वर्षा होने के कारण तहसील चुनार के विकासखंड नरायनपुर, जमालपुर व राजगढ़ के कुछ भागों में सिंचाई सुविधा हेतु जरगो जलाशय एवं अहरौरा जलाशय से बहुत ही कम पानी भर पाया है, जिससे नहरो का संचालन नहीं हो पा रहा है,अहरौरा जलाशय तो पिछले 12 वर्षों में दो बार ही पूर्ण क्षमता से भर पाया है अन्य वर्षो में 30 से 65 प्रतिशत ही भर पता है ,अहरौरा बांध से सिंचाई हेतु पानी की हमेशा कमी रहती है एवं दिन प्रतिदिन वर्षा कम होती जा रही हैl उपरोक्त परिस्थितियों की दृष्टिगत डगमगपुर या चुनार के पास कहीं पर पंप कैनाल की स्थापना करके जरगो जलाशय को जोड़ देने से किसानों को पानी की समस्या से स्थाई समाधान हो जाएगा साथ ही अवगत कराना है कि जरगो जलाशय से हुसैनपुर बियर लिंक चैनल की परियोजना शासन से स्वीकृत है, इसके निर्माण के उपरांत जरगो जलाशय से गरई प्रणाली को पानी की आपूर्ति की जा सकती है।
प्रतिनिधि मंडल ने जनपद के नवागत पुलिस अधीक्षक अभिनंदन सिंह जी का स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।इस दौरान प्रदेश उपाध्यक्ष सिद्धनाथ सिंह, प्रदेश महासचिव प्रहलाद सिंह ,जिला अध्यक्ष कंचन सिंह फौजी, जिला महासचिव वीरेंद्र सिंह , जिला उपाध्यक्ष सुखनंदन दुबे, अवधेश नारायण सिंह, मंडल सदस्य मुकुट धारी सिंह, परशुराम मौर्य, जिला कोषाध्यक्ष स्वामी दयाल सिंह, राम सिंगर सिंह रामसूरत सिंह व अन्य लोग उपस्थित रहे।