दो ट्रकों में लदे 49 गोवंश पकड़े

  • पुलिस टीम ने दो ट्रकों में क्रूरतापूर्वक वध हेतु ले जाए जा रहे कुल 49 गोवंशों को किया बरामद

अभिजीत श्रीवास्तव,जौनपुर | डा0 अजय पाल शर्मा, पुलिस अधीक्षक द्वारा अपराध एवं अपराधियो के विरुद्ध चलाये गये सघन अभियान के क्रम मे अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) के कुशल निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी मछलीशहर के पर्यवेक्षण में थाना मछलीशहर पुलिस टीम द्वारा संदिग्ध व्यक्तियों व वाहनों की चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर बरईपार चौराहा कस्बा मछलीशहर से ट्रक नं0 UP61L 1587 से कुल 18 राशि गोवंश तथा ट्रक नं0 UP61T 2599 से कुल 31 राशि गोवंश बरामद किया गया। दोनों ट्रकों को पुलिस टीम द्वारा रुकवाने पर ड्राइवर पुलिस टीम को जान से मारने की नियत से काफी तेजी से गाड़ी लेकर आए, कुछ दूर जाने के उपरान्त दोनों गाड़िया खड़ी कर ड्राइवर व खलासी अन्धेरे का फायदा उठाते हुए ट्रक को छोड़कर फरार हो गए। बरामद गोवंशों में से क्रूरतापूर्वक बंधें होने के कारण दो गोवंश मौके पर मृत पायी गयी है। बरामद गोवंश तथा ट्रकों को थाना परिसर में लाकर बरामदगी के आधार पर मु0अ0सं0-203/23 धारा-307 IPC 3/5A/8 गोवध निवारण अधि0 व 11 पशुक्रूरता अधिनियम का अभियोग पंजीकृत कराया गया। बरामद गोवंशों का पशुचिकित्साधिकी से चिकित्सकीय परीक्षण कराकर सुपुर्दगी की कार्यवाही की जा रही है तथा मृत गोवंश का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।

About Author

Leave a Reply

error: Content is protected !!