शिकायतो का त्वरित गति से संतुष्टिपूर्ण हो निस्तारण -जिलाधिकारी
- तहसील लालगंज में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी व मुख्य विकास अधिकारी द्वारा सुनी गयी जन समस्याए
- तहसील लालगंज में जिलाधिकारी के समक्ष प्राप्त 291 प्रार्थना पत्रों में से 10 का मौके पर किया गया निस्तारण
अंजली श्रीवास्तव,मीरजापुर| शासन के मंशानुरूप जिलाधिकारी के मार्ग निर्देशन में जनपद के सभी तहसीलों में सम्पूर्ण समाधान दिवस आयोजित किया गया। तहसील लालगंज में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी दिव्या मित्तल व मुख्य विकास अधिकारी श्रीलक्ष्मी वीएस के द्वारा आये हुये फरियादियों के समस्याओं को सुना गया तथा सम्बन्धित अधिकारियों को ससमय गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु प्रार्थना पत्रों को प्रेषित किया गया। जिलाकधिकारी ने कहा कि जो प्रार्थना पत्र जिस अधिकारी को दिया जा रहा है वह तहसील से प्राप्त कर मौके पर पहुंचे तथा जनता की समस्याओं को सुनकर उसका स्थलीय निराकरण करें। उन्होने कहा कि निस्तारण गुणवत्तापूर्ण एवं फरियादी के संतुिष्ट होने पर आख्या तहसील को भेजे। जिलाधिकारी ने सभी लेखपालो को निर्देशित करते हुये कहा कि वे अपने क्षेत्र में रहकर समस्याओं को सुने तथा उसका निराकरण कराये ताकि सुदूर क्षेत्रो से लोगो को तहसील व कलेक्ट्रेट के चक्कर न लगाना पड़े। तहसील लालगंज में जिलाधिकारी के समक्ष कुल 291 प्राप्त प्रार्थना पत्रों में से मौके पर 10 निस्तारण किया गया शेष प्रार्थना पत्रो को सम्बन्धित अधिकारियों को प्रेषित करते हुये गुणवत्तापूर्ण समयबद्ध निस्तारण करने का निर्देश दिया गया।
तहसील दिवस में जिलाधिकारी के समक्ष पगली पत्नी स्व0 चमरू धरकार नि0-गड़बड़ा राजा तप्पा लालगंज ने प्रार्थना पत्र देकर बताया कि विपक्षीगण के द्वारा नाजायज व विधि विरूद्ध तरीके से हमारा आवास नही बनने दे रहे है जिस पर जिलाधिकारी ने थानाध्यक्ष को स्थलीय एवं अभिलेखीय जांच कर यथोचित कार्यवाही करने का निर्देश दिया। प्रार्थिनी हजरतून व वजीरा बेगम के द्वारा प्रार्थना पत्र देकर अवगत कराया कि लेखपाल के द्वारा विपक्षियों के कहने पर अवैध ढंग बैनामा शुदा भूमि पर अधिक वृक्ष व चैहद्दी गलत ढंग लगाये जाने की शिकातय की गयी, जिस पर स्टैम्प मा0 न्यायालय में विचाराधीन बताया गया। प्रार्थिनी शकुन्तला पत्नी सुन्दर निवासी-ग्राम बस्तरा पाण्डेय विकास खण्ड लालंगज के द्वारा प्रार्थना पत्र देकर अवगत कराया कि विधना पेंशन पहले आ रही थी परन्तु इस समय नही आ रही है, जिला प्रोबेशन अधिकारी के द्वारा जिलाधिकारी को बताया गया कि के0वाई0सी0 नही हुआ था तत्काल करा दिया गया है अगली बार पेंशन प्राप्त होगी। इस अवसर उप जिलाधिकारी लालगंज भरत लाल सरोज, प्रभागीय वनाधिकारी अरविन्द राज मिश्र, मुख्य चिकित्साािधकारी डाॅ0 सी0एल0 वर्मा, जिला विकास अधिकारी श्रवण कुमार राय, परियोजना निदेशक डी0आर0डी0ए0 अजय प्रताप सिंह, उपायुक्त एन0आर0एल0एम0 अनय मिश्रा, जिला प्रोबेशन अधिकारी शक्ति त्रिपाठी, जिला पंचायत राज अधिकारी, जिला समाज कल्याण अधिकारी गिरीश चन्द्र सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित रहें।