जिलाधिकारी ने नरायनपुर पंप कैनाल का किया निरीक्षण

अंजली श्रीवास्तव,मिर्ज़ापुर | अदलहाट क्षेत्र में सिंचाई की समस्या को देखते हुए शुक्रवार को जिलाधिकारी दिव्या मित्तल ने नरायनपुर पंप कैनाल का निरीक्षण कर स्थिति की जानकारी ली।साथ में मुख्य विकास अधिकारी वीएस लक्ष्मी , उप जिलाधिकारी तहसील चुनार नवनीत सेहारा और सिंचाई विभाग सिंचाई खण्ड चुनार अधिशासी अभियन्ता हरिशंकर, सहायक अभियन्ता केके सिंह रहे।
उन्होनें सर्वप्रथम जोगवा हेड पर आकर देखा तो पाया की फूलचूड़ी के साथ नहर चल रहीं हैं परंतु लगे फाटक पर NPC का लगभग 2 फीट पानी का प्रेशर हैं , जिससे फाटक को हटा देने से थोड़ा और पानी बढ़ जायेगा जिसके लिए अधिकारियों को निर्देशित किया कि इस विषम परिस्थिति मे फाटक को हटा दिया जाय, और रीवा माइनर के पास बने दो छलके को हटाने और नहर मे लगे सेवार और घास पात को साफ करने का निर्देश दिया। जिससे पानी का फ्लो बढ़े तो रीवा माइनर मे टेल तक सिंचाई होने से 10 गांव से अधिक किसानों की सिंचाई हो सकेगी।
इस दौरान भाकियू के प्रदेश महा सचिव प्रहलाद सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष सिद्धनाथ सिंह, जिलाध्यक्ष कंचन सिंह फौजी, जिला महासचिव वीरेन्द्र सिंह, स्वामी दयाल सिंह, मुकुट धारी सिंह, रामसिंगार सिंह, जिला मीडिया प्रभारी धर्मेंद्र सिंह, रतन लाल चौरसिया, दिलीप व अन्य किसान रहें।

About Author

यह भी देखें  आर्थिक विकास का आधार बनेगा प्रधानमंत्री जनमन योजना-जिला कलक्टर

Leave a Reply

error: Content is protected !!