कोर्ट ले जाते समय गैंगस्टर कुलदीप जघीना की हत्या

राजस्थान में गैंगस्टर कुलदीप जघीना की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस की टीम गैंगस्टर कुलदीप को जयपुर से भरतपुर कोर्ट लेकर आ रही थी। इस दौरान बदमाशों ने उस पर हमला कर दिया। हमले में कई गोलियां लगने से गैंगस्टर कुलदीप की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि बदमाशों ने पहले पुलिसकर्मियों की आंखों में मिर्ची झोंकी और फिर गोली मारकर फरार हो गए। बतादें कि भाजपा नेता कृपाल सिंह जगीना हत्याकांड में गैंगस्टर कुलदीप सिंह जगीना को गिरफ्तार किया गया था।

जानकारी के मुताबिक जयपुर पुलिस की एक टीम गैंगस्टर कुलदीप सिंह जघीना को बस से भरतपुर ले जा रही थी। गैंगस्टर को सरकारी बस से पेशी के लिए भरतपुर ले जाया जा रहा था। तभी अचानक भरतपुर के अमोली टोल प्लाजा के पास बदमाशों ने जघीना पर फायरिंग कर दी।  इस दौरान गोली लगने से जघीना की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस की टीम ने गैंगस्टर जघीना के शव को अस्पताल पहुंचाया। उसका पोस्टमार्टम किया जाएगा।

About Author

Leave a Reply

error: Content is protected !!