वीएमडब्लू टीम फाउंडेशन ने नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का किया आयोजन
देवरिया | नर सेवा ही नारायण सेवा है और इसी भावना के साथ जिले के लार ब्लाक स्थित संजाव गाँव में वीएमडब्लू टीम फाउंडेशन द्वारा नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। ग्रामीण अंचल में आयोजित इस चिकित्सा शिविर से 80 लोग लाभान्वित हुए। शिविर में ब्लड प्रेशर, शूगर, हृदय रोग, मानसिक रोग, श्वास रोग, चमड़ी रोग, खाज खुजली, कमर घुटना दर्द, हड्डी से संबंधित रोग, नेत्र से सम्बंधित रोग सहित अन्य मरीजों का स्वास्थ्य जांच कर उनके लिये जरुरी परामर्श दिया गया । चिकित्सीय दल ने ग्रामीणों को मौसमी बीमारियों के साथ साथ हेल्दी लिवर, आयरन युक्त आहार पोषण स्वच्छता तथा दैनिक दांतों की साफ सफाई के बारे में जागरूक किया व गंभीर बीमारी के बारे में टेली मेडिसिन की सुविधा द्वारा सुपर स्पेशलिस्ट चिकित्सक से परामर्श व उपचार लेने के लिए रेफर किया।
वीएमडब्लू टीम फाउंडेशन कि संचालक सुधा पाण्डेय ने बताया कि स्वस्थ रहें, स्वस्थ बनें अभियान के तहत देशभर में हमारी संस्था द्वारा आमजन को राहत पहुंचाने और असहाय परिवारों के स्वास्थ्य को ठीक करने के भाव से मुफ्त मेडिकल कैंप का आयोजन करवाया जा रहा है। हमारा उद्देश्य स्वास्थ्य सेवाओं को अधिक सुलभ बनाने, स्वास्थ्य संचार को बढ़ाने, और गरीब और आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों के लोगों को आरामदायक स्वास्थ्य सेवाओं तक पहुंच प्रदान करना है। हमें गर्व है कि हमने इस स्वास्थ्य शिविर के माध्यम से अपने उद्देश्यों की प्राप्ति में सफलता हासिल की है। हमें गर्व है कि हमने गरीबों और सामाजिक रूप से कमजोर व्यक्तियों के लिए आरामदायक स्वास्थ्य सेवाओं की उपलब्धता में मदद की है। यह स्वास्थ्य शिविर विभिन्न व्यक्तियों को अपने आप को स्वस्थ्य जागरूकता के लिए जागरूक करने, नियमित चेकअप की जरूरत को समझने और सामान्य बीमारियों के लिए समय पर उपचार लेने के महत्व को संवेदनशील बनाने का अवसर प्रदान करता है।
गाँव के प्रधान संतोष प्रसाद ने बताया कि जिस प्रकार से आमजन को फायदा पहुंचाने के लिए जो सेवाएं दे रहा हैं, उससे अभाव ग्रस्त एवं वंचित परिवारों को लाभ पहुंच रहा हैं, इससे बड़ा कोई भी सेवा का कार्य नहीं हैं, उन्होंने वीएमडब्लू टीम का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि इस तरह के शिविर से असहाय एवं जरूरतमंद परिवारों को लाभ मिला है। इस अवसर पर सौरभ द्विवेदी, सुन्दरम पाठक, गिरिजेश, योगेश, सत्यम सहित अनेक लोग उपस्थित थे।
