काशी दास बाबा की पूजा में उमड़े श्रद्धालु

अभिजीत श्रीवास्तव, सरायख्वाजा, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के धौरईल गांव में मंगलवार को बाबा काशी दास पूजा का आयोजन हुआ। पूजन के मौके पर विशाल भंडारा और प्रसाद वितरण किया। समारोह की शुरुआत पुजारी रामफेर यादव ने अग्नि देव का आह्वान करके अग्नि प्रज्वलन कर किया। बैपारी मिश्रा ने हवन पूजन सम्पन्न कराया। पुजारी ने श्रद्धालुओं को शरीर पर जलते हुए खप्पर को रखकर आशीर्वाद दिया। पुजारी ने कड़ाही में से हाथ से पुड़ी निकालकर भक्तों को प्रसाद दिया तो वहां जुटे लोगों ने आश्चर्यचकित हो गये। पुजारी ने कहा की पूजा में आऐ सभी भक्तों को लाभ मिलेगा। इसके बाद श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरण किया गया। इस मौके पर भारी संख्या में लोगों की भीड़ उमड़ी रही। कार्यक्रम आयोजक रमेश यादव बब्लू, निगंनू यादव, पूर्व प्रधान विनोद यादव, उमाकांत टिनू, बांके, धर्मेन्द्र यादव, रामफेर मिश्रा, सुबाष, अनिल मिश्रा, मोती लाल शर्मा, राजेश शर्मा आदि रहे।

About Author

यह भी देखें  ईश्वर सिंह दहिया बने सिरोही जिलाध्यक्ष

Leave a Reply



🐄 गौ सेवा, प्रभु सेवा 🐄
जय श्री कृष्ण! जय गौमाता! 🙏

साथियों,
VMW TEAM FOUNDATION का यह अटूट संकल्प है कि हर महीने के अंतिम रविवार को हम अपनी गौमाताओं की सेवा के लिए एकत्रित हों। इसी कड़ी में, इस रविवार को हम गौशाला में हरे चारे की विशेष व्यवस्था कर रहे हैं।
गाय हमारी संस्कृति और आस्था का केंद्र है। उनकी सेवा से मिलने वाला संतोष और पुण्य अतुलनीय है।
🚩हम आप सभी धर्मप्रेमियों से तन, मन और धन से सहयोग की अपील करते हैं। आप अपनी सामर्थ्य अनुसार इस पुनीत कार्य में सहभागी बनें*

आइए, मिलकर पुण्य के इस कार्य को सफल बनाएं।

You may have missed

error: Content is protected !!