देवरिया की कमान अखंड प्रताप के हाथ

पांडे एन डी देहाती,देवरिया। जिले में लगभग तेरह माह बेहतर प्रशासन चलाने वाले जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह के बागपत स्थानांतरण के बाद आज अखंड प्रताप सिंह ने देवरिया की कमान संभाल ली। नवागत जिलाधिकारी अखंड प्रताप सिंह ने कलेक्ट्रेट परिसर स्थित कोषागार कार्यालय में आज जनपद के 67वें जिलाधिकारी के रूप में पदभार ग्रहण कर लिया है। प्रभारी जिलाधिकारी/सीडीओ रवींद्र कुमार ने उन्हें चार्ज सौंपा। बताते चलें कि अखंड प्रताप सिंह 2010 बैच के आईएएस अधिकारी हैं। देवरिया जिलाधिकारी के रूप में पदभार ग्रहण करने से पहले वे गृह विभाग में विशेष सचिव के पद पर तैनात थे। श्री सिंह राज्य सरकार के अधीन टूरिज्म डेलोपमेंट कॉरपोरेशन, फूड एंड सिविल सप्लाई, नमामि गंगे और ग्रामीण जल संसाधन विभाग में विभिन्न पदों पर शासकीय दायित्वों का निर्वहन कर चुके हैं। श्री सिंह जिलाधिकारी कौशांबी के पद को भी सुशोभित कर चुके हैं।
कार्यभार ग्रहण करने के बाद श्री सिंह ने कहा कि शासन की मंशानुरूप राज्य सरकार की कल्याणकारी योजनाओं को क्रियान्वित करना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता होगी।कार्यभार ग्रहण करने के उपरांत उन्होंने जनपद स्तरीय अधिकारियों से परिचय प्राप्त किया।
इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा , एडीएम प्रशासन गौरव श्रीवास्तव, एडीएम वित्त एवं राजस्व नागेंद्र कुमार सिंह, एसडीएम सलेमपुर ध्रुव कुमार शुक्ला, एसडीएम भटपार रानी संजीव उपाध्याय, एसडीएम योगेश कुमार गौड़, एसडीएम अरुण कुमार, वरिष्ठ कोषाधिकारी कुलदीप सरोज सहित विभिन्न अधिकारी मौजूद थे।

About Author

यह भी देखें  सलेमपुर पुलिस की शिथिलता से अपहृत बुजुर्ग की निर्मम हत्या

Leave a Reply



🐄 गौ सेवा, प्रभु सेवा 🐄
जय श्री कृष्ण! जय गौमाता! 🙏

साथियों,
VMW TEAM FOUNDATION का यह अटूट संकल्प है कि हर महीने के अंतिम रविवार को हम अपनी गौमाताओं की सेवा के लिए एकत्रित हों। इसी कड़ी में, इस रविवार को हम गौशाला में हरे चारे की विशेष व्यवस्था कर रहे हैं।
गाय हमारी संस्कृति और आस्था का केंद्र है। उनकी सेवा से मिलने वाला संतोष और पुण्य अतुलनीय है।
🚩हम आप सभी धर्मप्रेमियों से तन, मन और धन से सहयोग की अपील करते हैं। आप अपनी सामर्थ्य अनुसार इस पुनीत कार्य में सहभागी बनें*

आइए, मिलकर पुण्य के इस कार्य को सफल बनाएं।

You may have missed

error: Content is protected !!