किसान संगोष्ठी में किसानों को बताए खेती के नुस्खे

अंजली श्रीवास्तव,मीरजापुर | अदलहाट क्षेत्र के हाजीपुर ग्राम के पंचायत भवन में मंगलवार को देर शाम कृषक संगोष्ठी का आयोजन किया गया।जिसमें धान की वैज्ञानिक विधि से आधुनिक खेती के बारे में किसानों को जानकारी दी गई। दयाल फर्टिलाइजर ग्रुप के कृषि वैज्ञानिक डा० दिनेश पाण्डेय ने किसानों को जानकारी देते हुए असली जींक व डीएपी उर्वरक का पहचान बताया । उन्होंने धान की नर्सरी में दयाल ग्रुप का उर्वरक व धान बीज की प्रजाति वसुधा गोल्ड,महिमा गोल्ड के बारे में विस्तार से जानकारी दी। संगोष्ठी को नितिन श्रीवास्तव,प्रदीप मौर्य,सत्येन्द्र,कमलेश ने संबोधित किया। संगोष्ठी में राज नारायण सिंह,सुरेश सिंह,स्वामी दयाल सिंह,राजेश कुमार सिंह,हीरा लाल,मनोज कुमार तथा अन्य किसानों ने भाग लिया।

About Author

यह भी देखें  रक्षाबंधन 2025: भाई-बहन के अटूट रिश्ते का पर्व, जानिए इस दिन का महत्व, पूजा विधि और परंपराएं

Leave a Reply



🐄 गौ सेवा, प्रभु सेवा 🐄
जय श्री कृष्ण! जय गौमाता! 🙏

साथियों,
VMW TEAM FOUNDATION का यह अटूट संकल्प है कि हर महीने के अंतिम रविवार को हम अपनी गौमाताओं की सेवा के लिए एकत्रित हों। इसी कड़ी में, इस रविवार को हम गौशाला में हरे चारे की विशेष व्यवस्था कर रहे हैं।
गाय हमारी संस्कृति और आस्था का केंद्र है। उनकी सेवा से मिलने वाला संतोष और पुण्य अतुलनीय है।
🚩हम आप सभी धर्मप्रेमियों से तन, मन और धन से सहयोग की अपील करते हैं। आप अपनी सामर्थ्य अनुसार इस पुनीत कार्य में सहभागी बनें*

आइए, मिलकर पुण्य के इस कार्य को सफल बनाएं।

You may have missed

error: Content is protected !!