भाकपा(माले) की बैठक में 15 जून को चुनार तहसील पर धरना प्रदर्शन का लिया निर्णय

अंजली श्रीवास्तव,मीरजापुर |भारत की कम्युनिस्ट पार्टी ( माले) के नरायनपुर ब्लाक के पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठक भुडकुडा गांव में हुई। बैठक में जनमुद्दों पर 15 जून को तहसील चुनार मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन करने का निर्णय लिया गया। बैठक को सम्बोधित करते हुए भाकपा ( माले) जिला सचिव राम प्यारे भारती ने दिल्ली में प्रदर्शनकारी महिला पहलवानो को सड़क पर घसीट कर हो रही गिरफ्तारी की कड़े शब्दों में निन्दा करते हुए महिला पहलवानो के यौन उत्पीडन के आरोपी सांसद ब्रजभूषण शरण सिंह को अभिलम्ब गिरफ्तार करने जेल भेजने की मांग उठाई। तथा गिरफ्तार महिला पहलवानो और महिला एक्टिविस्टो को अभिलम्ब रिहा करने की मांग उठाई। उन्होंने कहा कि योगी, मोदी सरकार पाक्सो और यौन उत्पीडन में आरोपी सांसद को संरक्षण देना बंद करें। नरायनपुर ब्लाक सचिव अखिल भारतीय खेत व ग्रामीण मजदूर सभा के जिला सचिव भक्त प्रकाश ने कहा कि फर्जी बिल भेजकर बिजली बिभाग के अधिकारी दलित और गरीबों के घरों की बिजली कनेक्शन काट कर अंधेरा कर रहे हैं तथा अवैध वसूली आम बात हो गई है।  रोजाना मजदूरी देने, काम नहीं तो बेरोज़गारी भत्ता देने की मांग उठाई। तथा विकास कार्यों में मशीनों के प्रयोग पर कड़ाई से रोक लगाने की मांग उठाई। बैठक को अमरेश पटेल, राजकुमार पटेल, कमलेश भारती, ओमप्रकाश भारती, ज्ञान दास सिंह, राजबहादुर सिंह, चंपा,धन्नू देवी, निर्मला सिंह, कुमारी देवी, पीताम्बर ने संबोधित किया।

About Author

यह भी देखें  भारत vs ऑस्ट्रेलिया दूसरा T20 मैच: 4 विकेट से हार, ऑस्ट्रेलिया ने 126 रन का टारगेट 13.2 ओवर में चेज किया; अभिषेक शर्मा की पारी बेकार

Leave a Reply

error: Content is protected !!