महिला डॉक्टर की हुई तैनाती,लोगों ने राज्य मंत्री का जताया आभार

देवरिया। राज्यमंत्री विजय लक्ष्मी गौतम के प्रयास से सलेमपुर सरकारी अस्पताल में महिला डाक्टर की तैनाती हो गई। अब देखना होगा कि कब से महिला डाक्टर अपना कार्य प्रारंभ करती हैं। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सलेमपुर पर एक महिला सर्जन की तैनाती कर दी गई है। काफी दिनों से यहां महिला सर्जन नहीं होने से सीजर करने में दिक्कत हो रही थी। राज्यमंत्री ने एक सप्ताह पहले सीएमओ को पत्र लिखकर महिला सर्जन की तत्काल तैनाती करने की बात कही थी। इसके बाद सीएमओ ने शनिवार को देसही देवरिया में तैनात डॉ. हर्षिता श्रीवास्तव को सलेमपुर सीएचसी में तैनात कर तत्काल प्रभाव से ज्वाइन करने का आदेश जारी किया। हालांकि रविवार होने के चलते महिला सर्जन सीएचसी में अभी ज्वाइन नहीं की हैं।

देसई देवरिया अस्पताल में तैनात स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. हर्षिता श्रीवास्तव को सीएमओ ने शनिवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सलेमपुर में तैनात कर तत्काल प्रभाव से ज्वाइन करने का आदेश जारी किया है। स्त्री रोग विशेषज्ञ नेहा मिश्रा के त्यागपत्र देने के बाद यहां स्त्री रोग विशेषज्ञ का पद खाली चल रहा था। इसकी जानकारी जब राज्यमंत्री विजय लक्ष्मी गौतम को हुई तो उन्होंने 12 मई को सीएमओ को पत्र लिखकर महिला सर्जन की तैनाती की बात कही थी। इसे गंभीरता से लेते हुए सीएमओ ने महिला डॉक्टर की तैनाती कर दी। सीएमओ डॉ. राजेश झा ने बताया कि राज्यमंत्री विजय लक्ष्मी गौतम की मांग पर सीएचसी सलेमपुर में स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. हर्षिता श्रीवास्तव की तैनाती की गई है, वह शीघ्र ही ज्वाइन कर लेंगी। सलेमपुर के क्षेत्रवासियों ने राज्य मंत्री विजय लक्ष्मी गौतम का आभार जताया है।

About Author

Leave a Reply

error: Content is protected !!