खराब सड़क से आक्रोशित ग्रामीणों का प्रदर्शन

  • 78 लाख की सड़क नहीं चली 18 महीना

देवरिया। निर्माण कार्यों में कमीशन खोरी का खामियाजा ग्रामीणों को भुगतना पड़ता है। 78 लाख की लागत से निर्मित एक सड़क किस प्रकार 18 माह में ही दरक गई, इसका उदाहरण जिले के भागलपुर ब्लाक के गोड़वली में देखा जा सकता है। अब ग्रामीण इतने नाराज हुए कि वे प्रदर्शन पर उतर गए। देवरिया जिले के भागलपुर ब्लॉक के गोड़वली गांव में जिला पंचायत से बनी 78 लाख की लागत की सीसी सड़क एक साल बाद ही जगह-जगह टूटने लगी है। इससे नाराज ग्रामीणों ने गोड़वली जमुआ मार्ग पर रविवार को प्रदर्शन कर ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। जिला पंचायत कोटे से एक साल पहले जमुआ से गोड़वली सीसी सड़क 900 मीटर लगभग 54 लाख रुपये व पिपरा दवन से गोड़वली 400 मीटर लगभग 24 लाख रुपये से बनी है। दोनों सड़क जगह जगह फटने व टूटने लगी है। प्रदर्शन करने वालों में प्रधान आलोक सिंह, पूर्व प्रधान चन्द्रशेखर प्रसाद, चन्द्रकेतु सिंह, गोपेश कुमार, राजन सिंह, यशबीर सिंह, सतीश कुमार, जीतबहादुर सिंह, बिनीत आदि शामिल रहे

About Author

यह भी देखें  भाजपा ने जारी किया लोक कल्याण संकल्प पत्र 2022

Leave a Reply

error: Content is protected !!