जनपद के टाप टेन की सूची में आदर्श इंटर कॉलेज के छात्र/छात्रा ने बनाया स्थान

मीरजापुर:आदर्श इंटर कालेज अदलहाट के विद्यार्थियों ने इस बार भी हाई स्कूल और इंटर की परीक्षा में जिले की टॉप -10 की सूची में अपना स्थान बनाने में सफल रहे।
इंटर की परीक्षा में तियरा गांव निवासी मजदूर पंकज कुमार त्रिपाठी के पुत्र दिब्यांश त्रिपाठी ने जिले की टॉप -10 सूची में 5वां स्थान, 500 पूर्णांक में 468 अंक अर्जित किया।उसने अपनी सफलता का श्रेय माता सरिता त्रिपाठी और गुरुजनों को दिया है। इसी विद्यालय की छात्रा मीनाक्षी विश्वकर्मा क्षेत्र के दौलता बाद गांव निवासी मोहन राम विश्वकर्मा की पुत्री ने हाई स्कूल की परीक्षा में जिले की टॉप 10 की सूची में नौवां स्थान हासिल कर सफलता अर्जित की।मीनाक्षी ने 600 में 570 अंक प्राप्त कर विद्यालय और क्षेत्र का नाम रौशन किया।गरीबी में पली बढ़ी चार बहनों में सबसे बड़ी मीनाक्षी के पिता दुकान पर वेल्डिंग का काम करके अपनी बेटी को शिक्षा की तालीम देकर अफसर बनाना चाहते हैं। मीनाक्षी ने बताया कि उसका सपना प्रशासनिक अधिकारी बन देश की सेवा करना है

About Author

यह भी देखें  पुस्तक समीक्षा - जीत लो दुनिया

Leave a Reply

error: Content is protected !!