अकीदत के साथ अदा की गई अलविदा जुम्मा की नमाज

जौनपुर: अलविदा जुमा में शीराज़े हिन्द जौनपुर ज़िले के विभिन्न मस्जिदों में हज़ारों की तादाद में नमाज़ियों ने नमाज़े जुमा में शिरकत करके वतने अज़ीज़ भारत में खुशहाली और अमन की दुआएं की और मिल्लत की खुशहाली की मख़्सूस दुआ की । इसी क्रम में शिया जामा मस्जिद नवाब बाग़ जौनपुर में अलविदा जुमा पर उपस्थित हजारों नमाजियों को ख़ुत्बा ए जुमा में सम्बोधित करते हुए इमामे जुमा मौलाना महफुज़ुल हसन‌ खां ने कहा कि रमज़ानुल मुबारक के रोज़ो से मुसलमान सब्र, आपसी मेलजोल, मसावात+समता) की तालिम हासिल करता है मुस्लिम समाज की तरक़्की (विकास) उसी वक्त मुमकिन है जब समाज तालिमयाफ्ता (शिक्षित) हो इस्लाम एक आफाक़ी (सार्वभौमिक) धर्म है जो पूरी दुनिया के इन्सानों की सलामती चाहता है हम सब मिलकर एक ऐसी दुनिया बनाएं जिससे इन्सानियत को बुलन्दी हासिल हो ख़ुत्बा ए जुमा के बाद मौलाना महफुज़ुल हसन‌ खां ने हज़ारों नमाजियों को नमाज़े जुमा अदा कराई,और अलविदा जुमा की मख़्सूस दुआ पढ़ाई।

मुल्क और मिल्लत की खुशहाली और‌ अमन की मख़्सूस दुआ की। मुतवल्ली शिया जामा मस्जिद शेख़ अली मंज़र डेज़ी और‌ जामा मस्जिद नवाब बाग़ इन्तेज़ामिया कमेटी जौनपुर के सदस्यों ने सुव्यवस्थित नमाज़ की अदायगी के लिए नमाजियों और ज़िला प्रशासन, पुलिस प्रशासन,नगर पालिका परिषद प्रशासन एवं राजनेताओं एवं असलम नकवी, इमरान खां, अहमद, तहसीन अब्बास सोनी, नासिर रजा गुड्डू, तालिब रजा शकील एडवोकेट, हाशिम खान, तहसीन शाहिद, कमर हसनैन दीपू पत्रकार, एवं शिया जामा मस्जिद प्रबंध समिति के सदस्यों, के सहयोग के लिए उनका शुक्रिया अदा किया।

About Author

Leave a Reply



🐄 गौ सेवा, प्रभु सेवा 🐄
जय श्री कृष्ण! जय गौमाता! 🙏

साथियों,
VMW TEAM FOUNDATION का यह अटूट संकल्प है कि हर महीने के अंतिम रविवार को हम अपनी गौमाताओं की सेवा के लिए एकत्रित हों। इसी कड़ी में, इस रविवार को हम गौशाला में हरे चारे की विशेष व्यवस्था कर रहे हैं।
गाय हमारी संस्कृति और आस्था का केंद्र है। उनकी सेवा से मिलने वाला संतोष और पुण्य अतुलनीय है।
🚩हम आप सभी धर्मप्रेमियों से तन, मन और धन से सहयोग की अपील करते हैं। आप अपनी सामर्थ्य अनुसार इस पुनीत कार्य में सहभागी बनें*

आइए, मिलकर पुण्य के इस कार्य को सफल बनाएं।

You may have missed

error: Content is protected !!