भू—माफियाओं पर जमीन निर्माण कर कब्जाने का आरोप

शाहगंज, जौनपुर: स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के अरगूपुर कला गांव में भू—माफिया दबंगों द्वारा जमीन कब्जाने का आरोप लगाते हुए पीड़ित ने मुख्यमंत्री, राज्यमंत्री समेत अन्य अधिकारियों से लिखित कर मदद की गुहार लगाई है। दबंगों द्वारा जमीन पर जबरन कराए जा रहे निर्माण कार्य को रोकने की मांग किया है। जानकारी के अनुसार शाहगंज तहसील के अरगूपुर कला गांव में गाटा संख्या 2644 नम्बर की जमीन है जिसका मामला शाहगंज तहसील में तहसीलदार कहां चल रहा है। इसके पीछे का कारण है वरासत के दौरान रामनयन पुत्र अदालती यादव का नाम नामांतरण में छूट गया था जिसके लिए उन्होंने नाम अंकित करवाने के लिए शाहगंज तहसील में तहसीलदार और सक्षम अधिकारियों के यहां अपील कया लेकिन इसी दौरान आरोप है कि पड़ोसी जो भू-माफिया एवं दबंग किस्म के लोग हैं, लाठी-डंडे हथियार के दम पर उनकी जमीन पर कब्जा कर निर्माण कर रहे हैं। इस मामले पर पुलिस अधिकारियों से गुहार लगाई गई लेकिन काम रोका नहीं गया जिसके बाद रामनयन ने मामले की शिकायत मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व प्रदेश राज्यमंत्री गिरीशचंद यादव से लिखित प्रार्थना पत्र देकर कया। साथ ही दबंगों द्वारा जमीन कब्जा करने को लेकर रोकने की मांग किया। राम नयन ने कहा कि दबंग लोग उनके जमीन पर जबरदस्ती निर्माण करा रहे हैं। अगर निर्माण नहीं रोका गया तो हम जिला मुख्यालय पर धरना के लिए बाध्य होंगे।

About Author

Leave a Reply



🐄 गौ सेवा, प्रभु सेवा 🐄
जय श्री कृष्ण! जय गौमाता! 🙏

साथियों,
VMW TEAM FOUNDATION का यह अटूट संकल्प है कि हर महीने के अंतिम रविवार को हम अपनी गौमाताओं की सेवा के लिए एकत्रित हों। इसी कड़ी में, इस रविवार को हम गौशाला में हरे चारे की विशेष व्यवस्था कर रहे हैं।
गाय हमारी संस्कृति और आस्था का केंद्र है। उनकी सेवा से मिलने वाला संतोष और पुण्य अतुलनीय है।
🚩हम आप सभी धर्मप्रेमियों से तन, मन और धन से सहयोग की अपील करते हैं। आप अपनी सामर्थ्य अनुसार इस पुनीत कार्य में सहभागी बनें*

आइए, मिलकर पुण्य के इस कार्य को सफल बनाएं।

You may have missed

error: Content is protected !!