उत्तर प्रदेश योगासन स्पोर्ट् एसोसिएशन की तरफ से तीन दिवसीय जज ट्रेनिंग प्रोग्राम का मीरजापुर में होगा आयोजन

मीरजापुर:उत्तरप्रदेश योगासन स्पोर्ट् एसोसिएशन संबंद्ध नेशनल योगासन स्पोर्ट्स फेडरेशन युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार (ओलंपिक एसोसिएट मेंबर) की ओर से 22- 24 अप्रैल तीन दिवसीय जज ट्रेनिंग प्रोग्राम का आयोजन नगर के मिलन पैलेस बैंकवेट हॉल में आयोजित होने जा रहा है। जिसमें उत्तर प्रदेश,बिहार, झारखंड आदि विभिन्न प्रदेशों से जज ट्रेनिंग प्रोग्राम में योगासन खेल जजेस प्रशिक्षण प्राप्त करेंगे। कार्यक्रम के शुभारंभ से पूर्व एनवाईएसएस के महासचिव डॉ. जयदीप आर्य ने अपनी शुभेच्छा प्रस्तुत की हैं। कार्यक्रम की जानकारी उत्तर प्रदेश योगासन स्पोर्ट् एसोसिएशन के सचिव रोहित कौशिक ने दी है। नेशनल योगासन स्पोर्ट्स फेडरेशन के कोषाध्यक्ष रचित कौशिक के निर्देशन में,अध्यक्षता उत्तर प्रदेश योगासन स्पोर्ट् एसोसिएशन के अध्यक्ष ऋषि पाल सिंह करेंगे। पूरे कार्यक्रम की प्रबंधन युवा भारत पूर्वी उत्तर प्रदेश के राज्य प्रभारी बृजमोहन व विंध्य योग सेवा धाम चैरिटेबल ट्रस्ट के संस्थापक योग गुरु योगी भोलानाथ द्वारा किया गया है। कार्यक्रम का संचालन कोऑर्डिनेटर उत्तर प्रदेश योगासन स्पोर्ट् एसोसिएशन पीयूष कांत मिश्र करेंगे। इसकी जानकारी सेक्रेटरी मिर्जापुर, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य योग गुरु योगी ज्वाला सिंह ने दी है।

About Author

यह भी देखें  रास्ते के विवाद में युवक पर हमला, हालत नाजुक

Leave a Reply

error: Content is protected !!