शीतला चौकियाँ धाम में नहाना पड़ा महंगा, डूबने से युवक की मौत

  • नहाते के दौरान युवक की डूबकर हुई मौत, मौके पर पहुँची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया
  • शीतला चौकियाँ धाम के कुंड में एक युवक की डूबकर हुई मौत

जौनपुर: जिले में आस्था का प्रतीक शीतला चौकियाँ धाम के पवित्र कुंड में एक युवक की डूबकर हुई मौत। घटना की सूचना पर मौके से पहुँची थाना पुलिस ने महुआरों की मदद से शव को बाहर निकलवा कर कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा है। कुंड में नहाने के दौरान युवक की मौत की सूचना पर स्थानीय लोगों की अच्छी खासी भीड़ एकत्रित हो गई थी। किसी के द्वारा घटना की सूचना पुलिस को दिया गया। वहीं मृत युवक के सम्बन्ध में लाइन बाजार थाना क्षेत्र के चौकियाँ चौकी प्रभारी रोहित मिश्रा ने बताया कि कुंड में नहाने के दौरान युवक की डूबकर मौत हुई होंगी। युवक की शिनाख़्त अजय यादव 25 वर्षीय के रूप में हुई है जो सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के बबरखाँ गाँव का निवासी हैं। चौकी प्रभारी ने बताया हैं कि मृत युवक के परिजनों को घटना के सम्बन्ध में सूचना दे दिया गया है

About Author

यह भी देखें  जयशंकर का ट्रंप पर तंज, 'कान खोलकर सुन लें', ऑपरेशन सिंदूर पर दिया जवाब - The Newswala

Leave a Reply

error: Content is protected !!