सनकी प्रेमी की करतूत : प्रेमिका को गोली मारने के बाद खुद को भी किया शूट

  • सनकी प्रेमी ने पहले अपनी प्रेमिका को गोली मारी फिर खुद को भी गोली मार ली दोंनो की मौत

सुल्तानपुर| सुल्तानपुर स्थित थाना हलियापुर के रामपुर बबुआन गांव में बृहस्पतिवार की सुबह दस बजे एक सनकी प्रेमी ने पहले अपने प्रेमिका को तमंचे से गोली मार दी घटनास्थल के पास जब तक खेत में काम कर रहे लोग कुछ समझ पाते उसने खुद को भी गोली मार ली। मौके पर ही दोनों की मौत हो गई। बता दें गांव की रहने वाली रेनू (18) पुत्री राम भवन यादव का गांव के ही गुड्डू प्रजापति (27 ) पुत्र हनुमान से एक वर्ष से प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों को कई बार परिजनों ने मना भी किया था लेकिन दोनों नहीं माने। मिली खबर के अनुसार पिछले कुछ दिनों से दोनों के बीच दूरी बन गई थी इसे लेकर विवाद चल रहा था। आज सुबह दोनों गांव के बाहर रास्ते पर मिलने पहुंचे थे। दोनों में कहा सुनी हुईं। देखते ही देखते गुड्डू ने रेनू को गोली मार दी। इसके बाद खुद को भी गोली मार ली। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। एसपी सोमेन बर्मा मौके पर पहुंचे और जांच की। पुलिस ने शवों कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराते हुए अन्य विधिक कार्रवाई की है

About Author

Leave a Reply

error: Content is protected !!