अपाहिज भाई ने बहन संग लगाई फांसी, एक ही कमरे में लटके मिले शव

  • अपाहिज भाई ने बहन के साथ लगाई फांसी, पुलिस जाँच में जुटी

जौनपुर:-शाहगंज कोतवाली थाना क्षेत्र के सिधाई गांव में सगे भाई बहन ने फांसी लगाकर आत्म हत्या कर लेने का मामला सामने आया है दोनों के शव एक कमरे में एक ही साड़ी से बने फंदो से लटकते मिले दोनों की मौत हो चुकी थी मृतक युवक एक दुर्घटना के चलते अपाहिज हुआ था, बहन ही उसका देखभाल करती थी। दोनों अब इस दुनिया में नहीं रहे उन्होंने यह आत्महत्या क्यों की फ़िलहाल इस समय घटना के कारणों का अभी स्पष्ट पता नहीं चल पाया है पुलिस भाई बहन के शव को कब्जे में लेकर कार्यवाही में जुटी है।

गौरतलब हो कि सिधाई गांव निवासी राजकुमार राजभर उर्फ़ दरोगा लाल का सबसे छोटा पुत्र राज कपूर तीन वर्ष पहले एक सड़क दुर्घटना के कारण अपाहिज हो गया था परिवार वालो के मुताविक मंगलवार की शाम राज कपूर घर के एक कमरे में अपनी बहन पुष्पा के साथ मौजूद था काफी देर तक कुछ हलचल नहीं हुई तो परिवार वालो को आशंका हुई और वह घबरा गए आनन फानन में घर के सदस्य जब उस कमरे में पहुंचे तो देखते ही उनके होश उड़ गए देखा कि राज कपूर और उसकी बहन पुष्पा पंखे के सहारे एक ही साड़ी से बनाए फंदे से लटके हुए थे l
आनन फानन में परिजन दोनों को पंखे से निचे उतारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शाहगंज पहुंचे। जहां डॉक्टर ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। जनपद जौनपुर में इस घटना से परिजनों में कोहराम मच गया परिवार वालो ने बताया कि मृतक राज कपूर पहले दर्जी का काम करता था। वह खाड़ी देश में भी काम कर चुका था। तीन साल पहले एक दुर्घटना में उसके दोनों पैर खराब हो गया था तभी से वह घर पर ही रहता था राज कपूर शादीशुदा था। परिवार में उसकी पत्नी रेनू और एक चार साल का बेटा जिसका नाम प्रियांशू है साथ रहते थे । लेकिन उसकी देखभाल और नित्य क्रिया की जिम्मेदारी छोटी बहन पुष्पा ही देखती थी ।

यह भी देखें  मंत्री से सवाल पूछना स्थानीय पत्रकार को पड़ा भारी, पुलिस ने किया गिरफ्तार

परिवार के एक सदस्य ने बताया कि मंगलवार की सुबह राज कपूर की पत्नी किसी काम से दिल्ली के लिए निकली थी,राजकपूर चार भाइयों में सबसे छोटा और बहन पुष्पा तीन बहनों में सबसे छोटी थी, पुष्पा नगर के राजकीय महिला महाविद्यालय से बीए द्वितीय वर्ष की पढ़ाई भी कर रही थी, पिता दरोगा लाल कानपुर में कपड़े के कारखाने में काम करते है। घर पर अन्य भाइयो के साथ कपूर अपनी पत्नी बहन के साथ रहता था इस दुखद घटना से गांव और क्षेत्र में मातम का माहौल ब्याप्त है l

About Author

Leave a Reply



🐄 गौ सेवा, प्रभु सेवा 🐄
जय श्री कृष्ण! जय गौमाता! 🙏

साथियों,
VMW TEAM FOUNDATION का यह अटूट संकल्प है कि हर महीने के अंतिम रविवार को हम अपनी गौमाताओं की सेवा के लिए एकत्रित हों। इसी कड़ी में, इस रविवार को हम गौशाला में हरे चारे की विशेष व्यवस्था कर रहे हैं।
गाय हमारी संस्कृति और आस्था का केंद्र है। उनकी सेवा से मिलने वाला संतोष और पुण्य अतुलनीय है।
🚩हम आप सभी धर्मप्रेमियों से तन, मन और धन से सहयोग की अपील करते हैं। आप अपनी सामर्थ्य अनुसार इस पुनीत कार्य में सहभागी बनें*

आइए, मिलकर पुण्य के इस कार्य को सफल बनाएं।

You may have missed

error: Content is protected !!