जौनपुर : मुकदमे की पैरवी करने आये अधेड़ की हृदयाघात से निधन
जौनपुर: पिछले कुछ दिनों में एक के बाद एक हार्ट अटैक के कई मामले सामने आने आ रहे हैं। लोगों को चलते-चलते हार्ट अटैक पड़ रहा है। नाचते-गाते, शादी समारोह, पूजा-पाठ के दौरान हार्ट अटैक के कई मामले सामने आए हैं। ऐसा ही मामला जौनपुर कलेक्ट्रेट में भी देखने को मिला जहाँ मुकदमें की पैरवी करने आये अधेड़ व्यक्ति की कलेक्ट्रेट बार स्थित शौचालय में शौच के दौरान हृदयाघात से मौत हो गई है। निधन की खबर वायरल होने पर कलेक्ट्रेट बार के सदस्य द्वारा पुलिस की सूचित किया गया मौके पर पहुंची पुलिस ने शौचालय का दरवाज तोड़कर लाश को बाहर निकाला, मृतक के जेब से मिले साक्ष्य के आधार पर उसकी शिनाख्त नन्हे लाल निषाद निवासी सिंगरामऊ के रूप में हुई है।
जाने माने कार्डियोलॉजिस्ट डॉ बी एम गोयल का कहना है कि – आजकल हार्ट अटैक और कार्डियक अरेस्ट जैसी दिल की बीमारियों से लोगों की मौतें आम होती जा रही हैं ऐसे में हमें अपनी सेहत खासकर अपने हृदय स्वास्थ्य बनाए रखना बहुत जरूरी है। कुछ आसान तरीके हैं जिससे आप यह पता लगा सकते हैं कि आपका ह्रदय स्वस्थ है या नहीं? आम तौर पर में हमारा पल्स रेट हमारे दिल की धड़कन के बराबर ही होता है। हमारा हृदय धमनियों के माध्यम से शरीर के सभी अंगों तक खून को पंप करता है। इसलिए नाड़ी की जांच से हृदय गति की जांच की जाती है। आप अपने दिल की सेहत के बारे में जानने के लिए खुद से नाड़ी की जांच कर सकते हैं। इसका तरीका बेहद आसान है – नाड़ी की जांच करने के लिए एक घड़ी ले लें। अब अपनी तर्जनी और मध्यम उंगली को दूसरे हाथ की बीच वाली नस पर रखें और नस की धड़कन को गिनना शुरू करें। 10 सेकंड में हुई धड़कन की संख्या को नोट कर लें। अब इस संख्या को 6 से गुना करके आप अपने दिल की धड़कन का पता कर सकते हैं। 60 से 100 के बीच की हार्ट रेट को सामान्य माना जाता है।