बाहर की दवा लिखने के मामले की शिकायतों का सीएमओ ने लिया संज्ञान

  • ज्यादातर ने दवा मिलने की बात स्वीकार की, जनपद से दवा नहीं ले जाने पर फार्मासिस्ट को नोटिस जारी
  • अनुपस्थित रहने पर चिकित्सा अधीक्षक, डॉक्टर और वार्ड ब्वाय का वेतन अवरुद्ध, स्पष्टीकरण भी मांगा

जौनपुर:बाहर की दवा लिखे जाने की शिकायतों का संज्ञान लेकर मुख्य चिकित्साधिकारी (सीएमओ) डॉ लक्ष्मी सिंह ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) सतहरिया का बुधवार को निरीक्षण किया। दवा ले रहे मरीजों की पर्ची चेक कर उनसे पूछताछ की। ज्यादातर ने सीएचसी से दवा मिल जाने की बात स्वीकार की। सिर्फ एक-दो मरीजों ने बाहर की दवा लेने की बात बताई। इसके लिए चिकित्सा अधीक्षक डॉ राजेश कुमार, डॉ अभय सिंह और फार्मासिस्ट कल्याण सिंह से स्पष्टीकरण मांगा। साथ ही चेतावनी दी।
निरीक्षण के दौरान एक वार्ड ब्वाय भिखारी राम, चिकित्सक डॉ अभय सिंह तथा चिकित्सा अधीक्षक डॉ राजेश कुमार अनुपस्थित थे। इसके लिए उनका वेतन अवरुद्ध कर स्पष्टीकरण मांगा गया है।
सीएमओ डॉ लक्ष्मी सिंह ने बताया कि जिले के सीएमएसडी/यूपी कारपोरेशन स्टोर पर सारी दवाएं मौजूद हैं लेकिन वहां से दवाएं नहीं ले जाई गईं। इसके लिए भी फार्मासिस्ट जिम्मेदार हैं। इस संबंध में उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। डाट्स सेंटर पर टीबी मरीजों की संख्या कम होने पर उन्होंने सीनियर ट्रीटमेंट सुपरवाइजर (एसटीएस) को फटकार लगाई। वह प्रसव कक्ष भी गईं। मौके पर पांच प्रसूताएं मिलीं। उन्होंने नवजात शिशुओं का वजन कराया तो दर्ज किया गया वजन सही निकला। प्रसव कक्ष में साफ-सफाई व्यवस्था अच्छी नहीं मिलने पर फटकार लगाई। एक निजी मकान के मालिक ने अस्पताल के अंदर की तरफ से दरवाजा खोल लिया है। सीएमओ ने उसे बंद करवाने का निर्देश दिया

यह भी देखें  बेणेश्वर धाम मेले में स्थानीय लोक कलाकारों को मिलेगा मंच

About Author

Leave a Reply



🐄 गौ सेवा, प्रभु सेवा 🐄
जय श्री कृष्ण! जय गौमाता! 🙏

साथियों,
VMW TEAM FOUNDATION का यह अटूट संकल्प है कि हर महीने के अंतिम रविवार को हम अपनी गौमाताओं की सेवा के लिए एकत्रित हों। इसी कड़ी में, इस रविवार को हम गौशाला में हरे चारे की विशेष व्यवस्था कर रहे हैं।
गाय हमारी संस्कृति और आस्था का केंद्र है। उनकी सेवा से मिलने वाला संतोष और पुण्य अतुलनीय है।
🚩हम आप सभी धर्मप्रेमियों से तन, मन और धन से सहयोग की अपील करते हैं। आप अपनी सामर्थ्य अनुसार इस पुनीत कार्य में सहभागी बनें*

आइए, मिलकर पुण्य के इस कार्य को सफल बनाएं।

You may have missed

error: Content is protected !!