किसानों की समस्याओं के समाधान की मांग, भारतीय किसान यूनियन ने उपजिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

मीरजापुर:भारतीय किसान यूनियन मीरजापुर द्वारा किसानों की समस्याओं के समाधान के माँग जिलाधिकारी को सम्बोधित पत्रक उपजिलाधिकारी चुनार को सौंपा। पत्रक में, जनपद मे बेमौसम बारिश व तूफान से किसानों की रवि की फसल की नुकसान का आकलन करा कर किसानों को क्षतिपूर्ति व मुआवजा व फसल बीमा का लाभ दिलाया जाए। गर्मी के मौसम में आगलगी की घटनाओं को देखते हुए जनपद के सभी थानों पर दमकल गाड़ी की व्यवस्था उपलब्ध कराया जाए जिससे कहीं भी घटना होने पर तुरन्त बचाव किया जा सके। जनपद पर दलहन, तिलहन , और मोटे अनाज ( श्री अन्न योजना )के खरीद के लिए क्रय केंद्र खोला जाए, व गेहूं खरीद मे जिन किसानों द्वारा रजिस्ट्रेशन कराया गया है उनका सत्यापन सुचारू रूप से कराते हुए पारदर्शिता के साथ गेहूं खरीद कराया जाए।गोरखपुर माफी चुनार मिर्जापुर में 26 मार्च 2023 को बिजली की शॉर्ट सर्किट की वजह से किसानों के लगभग 20 बीघे गेहूं जलकर खाक हो गए राजस्व लेखपाल के द्वार सर्वे का कार्य हो गया है लेकिन किसानों को अभी तक मुआवजा नहीं दिया गया है, किसानो को मुआवज दिलाया जाय। उत्तर प्रदेश स्टेट हाईवे एनएच SH5A वाराणसी शक्तिनगर मार्ग पर 113 किलोमीटर में पहले से ही 3 टोलप्लाजा लगे हैं वनस्थली महाविद्यालय अहरौरा के पास चौथा अस्थाई अवैध टोल प्लाजा लीकेज रोकने के लिए लगाया गया है जो डीपीआर में नहीं है, (एनएच7 रोड पर प्रतापपुर में टोल प्लाजा लग जाने से लीकेज की समस्या समाप्त हो गई है )26/12/ 2022 को जिलाधिकारी महोदय की अध्यक्षता में भारतीय किसान यूनियन की बैठक हुई थी उसके बाद भी अभी तक कोई निर्णय नहीं आ पाया है अहरौरा में लगे अवैध टोल प्लाजा को अविलंब हटाया जाए नहीं तो भारतीय किसान यूनियन धरना प्रदर्शन आंदोलन करने के लिए बाध्य होगी।अहरौरा में क्षेत्रीय लोगों द्वारा कई वर्षों से ब्लॉक मुख्यालय बनाने की मांग हो रही है जन भावनाओं व जन सुविधाओं को देखते हुए अहरौरा में ब्लॉक मुख्यालय की संस्तुति प्रदान कराने हेतु आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित किया जाए।
चुनार तहसील अंतर्गत ब्लाक राजगढ़ के बैरमपुर ग्राम सभा में राजकीय मॉडल इंटर कॉलेज के भवन का निर्माण लगभग 8 से 9 वर्ष पहले हो चुका है निर्माण कार्य जो अधूरा है उसे पूरा कराते हुए विद्यालय में शासन द्वारा पठन-पाठन का कार्य सुनिश्चित किया जाए। NH 7 राष्ट्रीय राजमार्ग 7 पर बरईपुर गेट के सामने कट दिया जाए जो जनता द्वारा बार-बार मांग की जा रही है ताकि बीस से अधिक गांव की जनता को आने-जाने में सुविधा मिल सके। इस कार्यक्रम में कंचन सिंह फौजी जिला अध्यक्ष के नेतृत्व में प्रहलाद सिंह किसान प्रदेश महासचिव, सिद्धनाथ सिंह प्रदेश उपाध्यक्ष,अवधेश नारायण सिंह जिला उपाध्यक्ष,स्वामी दयाल सिंह जिला कोषाध्यक्ष,धर्मेंद्र सिंह जिला मीडिया प्रभारी ,राम सिंगार सिंह जिला सचिव,राम सूरत सिंह जिला कार्यकारिणी सदस्य ,राजेश कुमार सिंह उर्फ गुड्डू ,राजेंद्र कुमार, रामचंद्र सिंह, दासू यादव, रामचंद्र यादव ,चुल्हन बिंद, जैस राम ,व निम्न लोग उपस्थित रहे।