प्रभारी मंत्री ने प्रेस वार्ता में गिनाई योगी सरकार की उपलब्धियां

अंजली श्रीवास्तव

मीरजापुर। उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट एवं मीरजापुर के प्रभारी मंत्री नंद गोपाल नंदी के मीरजापुर आगमन पर पूर्व मंत्री एवं मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल एवं नगर विधायक रत्नाकर मिश्रा ने स्वागत किया। इसके पश्चात मंत्री जी ने उत्तर प्रदेश सरकार के 6 वर्ष पूर्ण होने पर प्रेस वार्ता कर सरकार की उपलब्धियां गिनाई। इसके पश्चात जिला कलेक्ट्रेट मीरजापुर मे मंत्री जी एवं विधायकगण उत्तर प्रदेश सरकार के तरफ से एक पुस्तक का विमोचन किया। जिसमें उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा कराए गए जन कल्याणकारी योजनाओं का विवरण है, उसको आम जन तक पहुंचाने के लिए किया गया है। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष बृजभूषण सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष राजू कन्नोजिया, जिलाधिकारी श्रीमती दिव्या मित्तल व पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार मिश्रा, मुख्य विकास अधिकारी श्रीलक्ष्मी बीएस, जिला सूचना अधिकारी ओमप्रकाश उपाध्याय सहित तमाम अधिकारी उपस्थित रहे।

About Author

यह भी देखें  यूपी में 3,666 करोड़ की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण: लखनऊ सहित प्रदेश की बदलेगी तस्वीर

Leave a Reply

error: Content is protected !!