आग से राख हो गया छप्पर, पशु झुलसा और घरेलू सामान स्वाहा

अभिजीत श्रीवास्तव, जौनपुर | सरपतहां थाना क्षेत्र के भगासा गांव में छप्पर में आग लगने से घर गृहस्थी का सामान जलकर राख हो गया। वहीं आग की चपेट में आने से एक पड़िया झुलस गयी। जानकारी के अनुसार उक्त गांव निवासी मातिबर पुत्र राम अचल के दरवाजे पर बने छप्पर में रबिवार की रात लगभग 11 बजे अज्ञात कारणों से आग लग गयी। परिवार के लोग जब तक आग बुझाने का प्रयास करते तब तक पूरा छप्पर आग की चपेट में आ गया। स्थानीय लोगों द्वारा किसी तरह आग पर काबू पाया गया।
घटना की जानकारी मिलते ही प्रधान संघ अध्यक्ष राम प्रकाश दूबे मौके पर पहुंच गये और तात्कालिक सहयोग करने के साथ ही सम्बन्धित अधिकारियों के घटना एवं उससे हुई क्षति की सूचना दिये।

About Author

यह भी देखें  कोरोना की चपेट में आए वरिष्ठ पत्रकार पंकज कुलश्रेष्ठ का निधन

Leave a Reply

error: Content is protected !!