लड़की का रेप करने के बाद प्रेमी ने उतारा था मौत के घाट

जौनपुर: बीते शुक्रवार को मीरगंज थाना क्षेत्र के असवां गांव में रेल पटरी किनारे मिली छात्रा लास का पोस्टमार्टम के बाद चौकाने वाला तथ्य सामने आया है । रिपोर्ट के मुताबिक उसका रेप करने के बाद गला रेतकर हत्या किया गया था। पुलिस ने इस मामले त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है उसकी निशानदेही पर वारदात में प्रयोग की गई आला कत्ल भी बरामद होने का दावा पुलिस ने किया है। हत्याकांड के पीछे आशनाई बताया जा रहा है। पुलिस मीडिया सेल के अनुसार एसपी डा0 अजय पाल शर्मा द्वारा अपराध एवं अपराधियो के विरुद्ध चलाये जा रहे सघन अभियान के क्रम मे बीते 17 मार्च को मीरगंज थाना क्षेत्र के ग्राम असवां में रेलवे पटरी के किनारे स्थित अरहर के खेत में मिली युवती की लाश, जिसका गला रेत कर हत्या की गयी थी पोस्टमार्टम रिपोर्ट से यह भी ज्ञात हुआ था कि उक्त युवती की हत्या करने से पहले उसके साथ शारिरिक दुष्कर्म किया गया था । उक्त जघंन्य हत्या के सफल अनावरण हेतु थानाध्यक्ष बृजेश कुमार गुप्ता मय पुलिस टीम व थानाध्यक्ष मुगराबादशाहपुर श्री विवेक तिवारी मय पुलिस टीम के सर्विलांस सेल से मदद लेते हुए व अन्य साक्ष्य संकलन के क्रम में बभनियाँव तिराहे पर मौजूद था कि उपरोक्त घटना को कारित करने वाला अभियुक्त प्रीतम कुमार पुत्र रमेश चन्द्र उम्र 21 वर्ष निवासी ग्राम वीरेसावं थाना सरायममरेज जनपद प्रयागराज को गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।
मृतका से अभियुक्त प्रीतम कुमार जो मृतका का दूर का रिस्तेदार भी है, लगभग 02 वर्ष से प्रेम प्रसंग चल रहा था दोनो आपस में शादी करने को भी राजी थे कि इसी बीच कुछ दिन पहले से मृतका की बातचीन किसी अन्य लडके से होने लगी, जिससे अभियुक्त उपरोक्त चिढता था और उसे बार बार मना भी करता था किन्तु मृतका उसकी बात मानने से इंकार कर देती थी इसी से चिढ कर अभियुक्त उपरोक्त ने मृतका को विश्वास में लेकर मोबाईल से वार्ता कर उसको उसके घर से बुलाया व ग्राम असवां में अपने मोटर साइकिल से ले जाकर के प्राथमिक पाठशाला असवां के पास अरहर के खडी फसल के बीच में ले जाकर के शारिरिक सम्बन्ध बनाकर के बेहोश कर ब्लेड से मृतका के गले पर वार कर हत्या कर दिया व मृतका के स्कूल बैग मय कागजात व आलाकत्ल एक ब्लेड को नागरिक डिग्री कालेज जंघई के ग्राउण्ड में लगे पेड़ के सुरक्षा हेतु ईंट के घेरे में छिपा दिया तथा मृतका के मोबाईल को बरना नदी भेलखा पुलिया थानाक्षेत्र सरायममरेज जनपद प्रयागराज के पानी में फेक दिया ।

यह भी देखें  सलेमपुर पुलिस की शिथिलता से अपहृत बुजुर्ग की निर्मम हत्या

About Author

Leave a Reply



🐄 गौ सेवा, प्रभु सेवा 🐄
जय श्री कृष्ण! जय गौमाता! 🙏

साथियों,
VMW TEAM FOUNDATION का यह अटूट संकल्प है कि हर महीने के अंतिम रविवार को हम अपनी गौमाताओं की सेवा के लिए एकत्रित हों। इसी कड़ी में, इस रविवार को हम गौशाला में हरे चारे की विशेष व्यवस्था कर रहे हैं।
गाय हमारी संस्कृति और आस्था का केंद्र है। उनकी सेवा से मिलने वाला संतोष और पुण्य अतुलनीय है।
🚩हम आप सभी धर्मप्रेमियों से तन, मन और धन से सहयोग की अपील करते हैं। आप अपनी सामर्थ्य अनुसार इस पुनीत कार्य में सहभागी बनें*

आइए, मिलकर पुण्य के इस कार्य को सफल बनाएं।

You may have missed

error: Content is protected !!