योजनाओं की जमीनी हकीकत जानने नवापुर गांव पहुंची विश्व बैंक की टीम

अभिजीत श्रीवास्तव, जौनपुर: सरकार द्वारा चलाई जा रही किसानों के लिए कल्याणकारी योजनाओं की जमीनी हकीकत जानने,एफपीओ के प्रोत्साहन तथा समस्याओं से रूबरू हेतु कृषि सचिव सहित विश्व बैंक की टीम जनपद में भ्रमण पर आयी है। बैठक सुबह 09 बजे से वसुंधरा ऑर्गेनिक्स फार्मर प्रोड्यूसर कंपनी लिमिटेड(FPO) ग्राम नवापुर ,पोस्ट तरती,विकास खण्ड रामनगर जौनपुर के प्रांगण में हुई जिसमें मेहमान टीम के साथ साथ जिले के कृषि उपनिदेशक , जिला कृषि अधिकारी , जिला उद्यान अधिकारी, अपर जिला कृषि अधिकारी , कृषि वैज्ञानिकों ने अपना विचार रखा। एफ पी ओ के किसान रजनीश सिंह , श्रीमती संध्या सिंह, चंद्रसेन सिंह आदि ने किसानों की समस्याओं के बारे बताया और साथ ही साथ एफ पी ओ के माध्यम से किसानों को कैसे लाभ होगा यह भी बताया गया। सभी लोगों ने वसुंधरा ऑर्गेनिक्स के फार्म का भ्रमण किया और वहां पर हो रहे कृषि कार्यों के लिए सराहना किये।

अस्वीकरण : इस वेबसाइट पर दी की गई ख़बर,फोटो तथा वीडियो जैसा हमारे सवांददाता ने दिया है उसे प्रकाशित किया गया है । यदि किसी ख़बर,फोटो, वीडियो पर सुझाव, शिकायत या आपत्ति हो तो हमें thenewswalaportal@gmail.com पर मेल करें, किसी भी ख़बर,फोटो, वीडियो के लिए The Newswala जिम्मेदार नहीं होगा।



About Author

Leave a Reply



🐄 गौ सेवा, प्रभु सेवा 🐄
जय श्री कृष्ण! जय गौमाता! 🙏

साथियों,
VMW TEAM FOUNDATION का यह अटूट संकल्प है कि हर महीने के अंतिम रविवार को हम अपनी गौमाताओं की सेवा के लिए एकत्रित हों। इसी कड़ी में, इस रविवार को हम गौशाला में हरे चारे की विशेष व्यवस्था कर रहे हैं।
गाय हमारी संस्कृति और आस्था का केंद्र है। उनकी सेवा से मिलने वाला संतोष और पुण्य अतुलनीय है।
🚩हम आप सभी धर्मप्रेमियों से तन, मन और धन से सहयोग की अपील करते हैं। आप अपनी सामर्थ्य अनुसार इस पुनीत कार्य में सहभागी बनें*

आइए, मिलकर पुण्य के इस कार्य को सफल बनाएं।

You may have missed

error: Content is protected !!