पिता रेलवे में इंजीनियर, मां डॉक्‍टर फिर भी ड्रग्स बेचते पकड़ी गई सॉफ्टवेयर इंजीनियर

अभिजीत श्रीवास्तव

लखनऊ : नोएडा शहर में चल रहे हैं हाई प्रोफाइल अंतरराष्ट्रीय गिरोह का कोतवाली फेज थ्री पुलिस ने पर्दाफाश करते हुए सॉफ्टवेयर इंजीनियर युवती समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। ये गिरोह रेव पार्टी, पब और बार में विदेशी ड्रग्स सप्लाई करता था। पुलिस ने तीनों के पास से एमडीएमए की 289 गोलियां बरामद की हैं। बरामद गोलियों की अनुमानित करीब 25 लाख रुपये है।गिरोह का सरगना समेत तीन आरोपी फरार हैं। पुलिस की टीम उनकी तलाश में जुटी है।

पुलिस की गिरफ्त में खडी बहुराष्ट्रीय कंपनी में काम करने वाली पूजा गुप्ता, उसका बॉयफ्रेंड अभिषेक चौहान और पुलकित कपूर को एचपी पेट्रोल पंप के पास से गिरफ्तार किया है। नोएडा सेंट्रल के डीसीपी राम बदन ने बताया कि तीनों आरोपी विदेशी सिंथेटिक ड्रग्स एमडीएमए गोली का इस्तेमाल और सप्लाई करते थे। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर पूजा गुप्ता की सेक्टर-61 स्थित कोठी में दबिश दी गई। जहां छानबीन के बाद विदेशी ड्रग्स रैकेट का खुलासा हुआ। डीसीपी ने बताया कि इस गैंग का सरगना सूर्यांश है इन्हें ड्रग्स की सप्लाई करता था। सूर्यांश से पुलकित कपूर ड्रग्स लेकर पूजा और अभिषेक को देता था। फिर पूजा के घर से व्यक्तिगत तौर पर और रेव या अन्य पार्टियों में इस्तेमाल करने के लिए कस्टमर खरीदते थे।

पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कर तीनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया, जहां से तीनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। डीसीपी नोएडा सेंट्रल ने बताया ये गिरोह लोगों को ऑन लाइन भी सिंथेटिक ड्रग्स सप्लाई करता था इस ड्रग्स रैकेट का सरगना सूर्यांश फरार है। रैकेट में अभी छह लोगों के नाम सामने आए हैं। इनमें तीन गिरफ्तार हैं और तीन फरार हैं। गिरोह में प्रणय व दिदिप्य भी जुड़े हुए हैं जो फरार हैं। अभी तक तीनों फरार आरोपियों के पता व किसी ठिकाने के बारे में पता नहीं चला है। जांच में पता चला है कि सूर्यांश बीएमडब्ल्यू कार से कोरियर पैकेट में लाकर नोएडा पहुंचाता था।

यह भी देखें  हथियार के बल पर व्यवसायी से लूट
अस्वीकरण : इस वेबसाइट पर दी की गई ख़बर,फोटो तथा वीडियो जैसा हमारे सवांददाता ने दिया है उसे प्रकाशित किया गया है । यदि किसी ख़बर,फोटो, वीडियो पर सुझाव, शिकायत या आपत्ति हो तो हमें thenewswalaportal@gmail.com पर मेल करें, किसी भी ख़बर,फोटो, वीडियो के लिए The Newswala जिम्मेदार नहीं होगा।



About Author

Leave a Reply



🐄 गौ सेवा, प्रभु सेवा 🐄
जय श्री कृष्ण! जय गौमाता! 🙏

साथियों,
VMW TEAM FOUNDATION का यह अटूट संकल्प है कि हर महीने के अंतिम रविवार को हम अपनी गौमाताओं की सेवा के लिए एकत्रित हों। इसी कड़ी में, इस रविवार को हम गौशाला में हरे चारे की विशेष व्यवस्था कर रहे हैं।
गाय हमारी संस्कृति और आस्था का केंद्र है। उनकी सेवा से मिलने वाला संतोष और पुण्य अतुलनीय है।
🚩हम आप सभी धर्मप्रेमियों से तन, मन और धन से सहयोग की अपील करते हैं। आप अपनी सामर्थ्य अनुसार इस पुनीत कार्य में सहभागी बनें*

आइए, मिलकर पुण्य के इस कार्य को सफल बनाएं।

You may have missed

error: Content is protected !!