ड्रग इंस्पेक्टर ने मारा छापा, मेडिकल स्टोरों में मचा हड़कंप

जौनपुर: नगर के जहांगीराबाद मोहल्ले में चल रहे एक मेडिकल स्टोर पर ड्रग विभाग की टीम ने औचक निरीक्षण करके कुछ दवाओं का सेम्पल लिया। ये सेम्पल जांच के लिए लखनऊ भेजा जाएगा, यदि दवाई मानक के अनुरूप नही मिली तो दवा कंपनी के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। ड्रग विभाग की छापेमारी से कारोबारियों में हड़कम्प मच गया। ड्रग इंस्पेक्टर मंगलवार को अपनी टीम के साथ नगर कोतवाली थाना क्षेत्र के जहांगीराबाद मोहल्ले में चल रहे माँ काली मेडिकल एजेंसी पर धमक पड़े , तीन करीब दो घण्टे दवाओं की जांच पड़ताल किया। डी आई ने बताया कि यह रूटीन चेकिंग की जा रही है,चेकिंग में नकली,स्पायरी दवाओं पर विशेष ध्यान दिया जाता है आज इसी सिलसिले में जहांगीराबाद में माँ काली मेडिकल एजेंसी पर चेकिंग किया गया, जांच में यहाँ सब कुछ ठीक ठाक मिला है , कुछ दवाओं की जांच के लिए सेम्पल लिया गया है, जिसे जांच के लिए लखनऊ भेजा जाएगा यदि जांच में दवा मानक के अनुरूप नही मिला तो कम्पनी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
अस्वीकरण : इस वेबसाइट पर दी की गई ख़बर,फोटो तथा वीडियो जैसा हमारे सवांददाता ने दिया है उसे प्रकाशित किया गया है । यदि किसी ख़बर,फोटो, वीडियो पर सुझाव, शिकायत या आपत्ति हो तो हमें thenewswalaportal@gmail.com पर मेल करें, किसी भी ख़बर,फोटो, वीडियो के लिए The Newswala जिम्मेदार नहीं होगा।