सूचना विभाग ने लगाई प्रदर्शनी, दी जा रही सरकारी योजनाओं की जानकारी

अभिजीत श्रीवास्तव

जौनपुर: कलेक्ट्रेट परिसर में सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग उ0प्र0 द्वारा सबका साथ सबका विकास सबका विश्वास एवं सब का प्रयास विषयक तीन दिवसीय प्रदर्शनी का उद्घाटन जिलाधिकारी अनुज कुमार झा द्वारा फीता काटकर किया गया। इस अवसर पर जिलाधिकारी महोदय ने बताया कि जनपद स्तरीय तीन दिवसीय प्रदर्शनी का आयोजन किया जा रहा है जिसमे केंद्र तथा प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में प्रदर्शनी है, उन्होंने अपील की है कि अधिक से अधिक लोग आए आएं और विभिन्न विभागों द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के बारे में जानकारी प्राप्त कर लाभ प्राप्त करें।

प्रदर्शनी में केंद्र व प्रदेश सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं, उपलब्धियों आदि का प्रचार प्रसार प्रदर्शनी में लगाए गए जनकल्याणकारी योजनाओं यथा प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना, प्रधानमंत्री मुद्रा योजना, स्टार्ट अप, मिशन रोजगार के अन्तर्गत प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम, मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना, एक जनपद एक उत्पाद, मुख्यमंत्री आवास योजना, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना आदि के पोस्टर के माध्यम से किया गया। तीन दिवसीय प्रदर्शनी के माध्यम से खुशहाल किसान उत्तर प्रदेश की पहचान, किसानों के साथ खड़ी है सरकार, गौवंश की सुरक्षा, मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के द्वारा युवाओं के सपने साकार, स्वरोजगार से नई उड़ान, स्वनिधि से सम्मान, बेटिया है देश की शान के अन्तर्गत मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना सहित व्यक्ति के जीवन के समग्र आयामों से सम्बन्धित विभिन्न योजनाओं का अवलोकन कराते हुए जानकारी प्रदान की गई। इस अवसर पर आमजनमानस को उत्तर प्रदेश संदेश नामक मैगजीन का वितरण किया गया।
जिला सूचना अधिकारी मनोकामना राय ने अवगत कराया कि सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग उ0प्र0 द्वारा लगाई गयी तीन दिवसीय जनपदीय स्तरीय प्रदर्शनी में उपस्थित होकर शासन-प्रशासन द्वारा चलायी जा रही योजनाओं के बारे में जानकारी प्राप्त करे। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी साईं तेजा सीलम, जिला विकास अधिकारी बी0बी0 सिंह, उपायुक्त मनरेगा भूपेन्द्र प्रताप सिंह, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी आर0डी0 यादव सहित आमजनमानस उपस्थित रहे।

यह भी देखें  देवरिया में रिश्तों की शर्मिंदगी: चाचा ने नाबालिग भतीजी से किया रेप, आरोपी गिरफ्तार

 

अस्वीकरण : इस वेबसाइट पर दी की गई ख़बर,फोटो तथा वीडियो जैसा हमारे सवांददाता ने दिया है उसे प्रकाशित किया गया है । यदि किसी ख़बर,फोटो, वीडियो पर सुझाव, शिकायत या आपत्ति हो तो हमें thenewswalaportal@gmail.com पर मेल करें, किसी भी ख़बर,फोटो, वीडियो के लिए The Newswala जिम्मेदार नहीं होगा।



About Author

Leave a Reply



🐄 गौ सेवा, प्रभु सेवा 🐄
जय श्री कृष्ण! जय गौमाता! 🙏

साथियों,
VMW TEAM FOUNDATION का यह अटूट संकल्प है कि हर महीने के अंतिम रविवार को हम अपनी गौमाताओं की सेवा के लिए एकत्रित हों। इसी कड़ी में, इस रविवार को हम गौशाला में हरे चारे की विशेष व्यवस्था कर रहे हैं।
गाय हमारी संस्कृति और आस्था का केंद्र है। उनकी सेवा से मिलने वाला संतोष और पुण्य अतुलनीय है।
🚩हम आप सभी धर्मप्रेमियों से तन, मन और धन से सहयोग की अपील करते हैं। आप अपनी सामर्थ्य अनुसार इस पुनीत कार्य में सहभागी बनें*

आइए, मिलकर पुण्य के इस कार्य को सफल बनाएं।

You may have missed

error: Content is protected !!