कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह के घर गए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, मां के निधन पर व्यक्त की शोक संवेदना
- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कैबिनेट मंत्री के माता के निधन पर शोक सवेंदना व्यक्त किया
- शोक व्यक्त करने वालो का लगा है तांता,जनप्रतिनिधि व क्षेत्रीय लोग रहे उपस्थित

मीरजापुर:उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को कैबिनेट जल शक्ति मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार स्वत्रंत देव सिंह के माता रामा देवी के निधन के उपरांत उनके पैतृक आवास ओडी,जमालपुर पर पहुंचकर शोक संतृप्त परिवार को ढाढस बढ़ाते हुए शोक संवेदना व्यक्त करते हुए चित्र पर पुस्पार्चन कर श्रद्धांजलि अर्पित किया।ईश्वर से प्रार्थना किया कि इस दुख की घड़ी में परिवार को संबल प्रदान करें।
इस दौरान केंद्रीय मंत्री नन्द गोपाल नन्दी,मंत्री आशीष पटेल,प्रदेश महासचिव प्रहलाद सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष सिद्धनाथ सिंह, मंडल अध्यक्ष अनिल सिंह, जिलाध्यक्ष कंचन सिंह फ़ौजी, जिला महासचिव बीरेंद्र सिंह, जिला कार्यकारिणी सदस्य राम सूरत सिंह,जिला मीडिया प्रभारी धर्मेंद्र सिंह,ब्लॉक उपाध्यक्ष ओमप्रकाश सिंह, अशोक सिंह, जितेंद्र सिंह व अन्य लोग उपस्थित रहे।
अस्वीकरण : इस वेबसाइट पर दी की गई ख़बर,फोटो तथा वीडियो जैसा हमारे सवांददाता ने दिया है उसे प्रकाशित किया गया है । यदि किसी ख़बर,फोटो, वीडियो पर सुझाव, शिकायत या आपत्ति हो तो हमें thenewswalaportal@gmail.com पर मेल करें, किसी भी ख़बर,फोटो, वीडियो के लिए The Newswala जिम्मेदार नहीं होगा।