महाशिवरात्रि पर बजरंग दल ने निकाली विशाल कलश यात्रा

अभिजीत श्रीवास्तव

मीरजापुर | विश्व हिन्दू परिषद व बजरंग दल के नेतृत्व में शनिवार को भुईली खास में महाशिवरात्रि पर विशाल कलश यात्रा निकाली गयी। कलश यात्रा श्रीकृष्ण जन्माष्टमी स्थल भुईली खास मन्दिर से प्रारम्भ होकर भगवान शिव मन्दिर पक्का पोखरा पर जलाभिषेक करके समापन किया गया। इस दौरान भक्तों ने गंगा जल लेकर शिव जी का पूजन करने के पश्चात यात्रा हर हर महादेव के उद्घोष के साथ यात्रा निकला। इस दौरान यात्रा में जिला संयोजक अभिषेक, जिला सहसंयोजक अभय,जिला मंत्री गोपाल बजरंगी,जिला सहमंत्री अभिजीत,अंकित हैय्यवंशी,आशीष,योगेंद्र,विजय जायसवाल, विवेकानंद, सुनील, किशन, कुवँर चन्द्र व अन्य लोग रहे।

 


हर हर महादेव के उद्घोष से गूंजा शिवालय, लगी रही दर्शनार्थियों की भीड़
महाशिवरात्रि के अवसर पर शनिवार को क्षेत्र के गरौड़ी,रस्तोगीतालाब,भुइली ,सुरहां, बरेंव,समदपुर मुहम्मदाबाद,पथरौरा,विसौरा खुर्द के शिवमदिरों पर सुबह से ही दर्शनार्थियों की भीड़ लगी रही।गरौड़ी शिवालय पर भंडारे का आयोजन किया गया ।जहां भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया। सुरक्षा व्यवस्था में शिवालयों पर पुलिसकर्मी लगे रहे।


About Author

यह भी देखें  राजस्थान पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन की उच्च स्तरीय समिति का गठन

Leave a Reply

error: Content is protected !!