मंत्री ने खोली मोहब्बत की दुकान

दिसंबर में कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने राजस्थान में भारत जोड़ो यात्रा निकाली थी। अलवर के मालाखेड़ा में हुई सभा में राहुल गांधी ने कहा- मैं नफरत के बाजार में मोहब्बत की दुकान खोल रहा हूं। मोहब्बत की दुकान का ये बयान सुर्खियों में रहा था। अलवर के बाद राहुल गांधी ने इस बयान को कई जगहों पर कई बार दोहराया। इस बयान से प्रभावित होकर मंत्री टीकाराम जूली ने अलवर स्थित अपने कार्यालय के बाहर एक बड़ा होर्डिंग लगवाया है। होर्डिंग पर लिखा है- मोहब्बत की दुकान।



राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के बाद अलवर में कैबिनेट मंत्री का कार्यालय मोहब्बत की दुकान में तब्दील हो गया है। अलवर शहर के मोती डूंगरी इलाके के आवास नंबर 21 के बाहर लगा यह बड़ा होर्डिंग अब चर्चा का विषय बना हुआ है।

यहां आने वाले लोग पोस्टर पर बड़े-बड़े अक्षरों में लिखी मोहब्बत की दुकान पढ़कर चर्चा कर रहे हैं। पोस्टर पर राहुल गांधी, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और पूर्व केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह की बड़ी-बड़ी तस्वीरें प्रदर्शित की गई हैं। साथ ही पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट की एक छोटी सी फोटो भी दिख रही है। पार्टी के कई अन्य नेताओं के फोटो भी छोटे हैं। पोस्टर में कुछ विधायकों को भी जगह मिली है।


About Author

Leave a Reply



🐄 गौ सेवा, प्रभु सेवा 🐄
जय श्री कृष्ण! जय गौमाता! 🙏

साथियों,
VMW TEAM FOUNDATION का यह अटूट संकल्प है कि हर महीने के अंतिम रविवार को हम अपनी गौमाताओं की सेवा के लिए एकत्रित हों। इसी कड़ी में, इस रविवार को हम गौशाला में हरे चारे की विशेष व्यवस्था कर रहे हैं।
गाय हमारी संस्कृति और आस्था का केंद्र है। उनकी सेवा से मिलने वाला संतोष और पुण्य अतुलनीय है।
🚩हम आप सभी धर्मप्रेमियों से तन, मन और धन से सहयोग की अपील करते हैं। आप अपनी सामर्थ्य अनुसार इस पुनीत कार्य में सहभागी बनें*

आइए, मिलकर पुण्य के इस कार्य को सफल बनाएं।

You may have missed

error: Content is protected !!