1008 कन्यादान महायज्ञ कार्यक्रम स्थल का जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने किया निरीक्षण

अभिजीत श्रीवास्तव, मीरजापुर| जिलाधिकारी दिव्या मित्तल व पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार मिश्रा द्वारा संयुक्त रूप से प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों के साथ थाना कछवां अन्तर्गत गड़ौली धाम में 12 फरवरी 2023 को आयोजित ‘1008 कन्यादान महायज्ञ’ कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया गया तथा बनाये गये मंच, मण्डप/पाण्डाल सहित अन्य का निरीक्षण कर सुरक्षा एवं व्यवस्था का जायजा लेते हुए उपस्थित अधिकारीगण को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया ।
कार्यक्रम स्थल के निरीक्षणोपरान्त जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक मीरजापुर द्वारा प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारीगण के साथ ड्यूटी में लगे समस्त अधिकारी/कर्मचारीगण की ब्रीफिंग कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया तथा ड्यूटी में लगे सभी अधिकारी/कर्मचारीगण को अपने-अपने ड्यूटी प्वाइंट पर ड्यूटी चार्ट के अनुसार अपने कर्तव्यों एवं दायित्वों का पूर्ण निष्ठा एवं मनोयोग के साथ निष्पादित करते हुए कार्यक्रम को सकुशल सम्पन्न करायें जाने के निर्देश दिये गये।
उक्त कार्यक्रम को सकुशल एवं निर्बाध रूप से सम्पन्न करायें जाने तथा सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत 04-सेक्टरों में विभाजित करते पर्याप्त पुलिस बल की ड्यूटियां लगायी गयी है। सेक्टर प्रभारी निरीक्षक स्तर के अधिकारीगण को बनाया गया है । वैवाहिक कार्यक्रम पाण्डाल प्रभारी क्षेत्राधिकारी नगर को बनाया गया है। कार्यक्रम में बने जनपदवार (मीरजापुर, सोनभद्र व भदोही) विवाह पंजीकरण केन्द्र, विवाह पाण्डाल, विवाह मण्डप, स्वागत कक्ष, खोया पाया केन्द्र, रूट व्यवस्थाध्पार्किंग सहित विभिन्न प्वाइंटों पर पर्याप्त पुलिस बल का डिप्लायमेंट किया गया हैं साथ ही साथ महिलाओं/बालिकाओं की विशेष सुरक्षा व्यवस्था हेतु चेंजिंग रूम सहित विभिन्न प्वाइंटों पर महिला पुलिस अधिकारी/कर्मचारी की तैनाती भी की गयी है।
इस दौरान अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 शिव प्रताप शुक्ल, अपर पुलिस अधीक्षक श्रीकान्त प्रजापति, क्षेत्राधिकारी नगर परमानन्द कुशवाहा, क्षेत्राधिकारी सदर शैलेन्द्र कुमार, क्षेत्राधिकारी भवन, निरीक्षक यातायात, प्रभारी निरीक्षक थाना कछवां व चील्ह सहित अन्य प्रशासनिक व पुलिस अधिकारी उपस्थित रहें।

यह भी देखें  आरपीएससी द्वारा आयोजित सीधी भर्ती में संशोधन का अवसर

About Author

Leave a Reply



🐄 गौ सेवा, प्रभु सेवा 🐄
जय श्री कृष्ण! जय गौमाता! 🙏

साथियों,
VMW TEAM FOUNDATION का यह अटूट संकल्प है कि हर महीने के अंतिम रविवार को हम अपनी गौमाताओं की सेवा के लिए एकत्रित हों। इसी कड़ी में, इस रविवार को हम गौशाला में हरे चारे की विशेष व्यवस्था कर रहे हैं।
गाय हमारी संस्कृति और आस्था का केंद्र है। उनकी सेवा से मिलने वाला संतोष और पुण्य अतुलनीय है।
🚩हम आप सभी धर्मप्रेमियों से तन, मन और धन से सहयोग की अपील करते हैं। आप अपनी सामर्थ्य अनुसार इस पुनीत कार्य में सहभागी बनें*

आइए, मिलकर पुण्य के इस कार्य को सफल बनाएं।

You may have missed

error: Content is protected !!