लखनऊ ग्लोबल इंवेस्टर्स सम्मिट 2023 उद्घाटन कार्यक्रम का विकास भवन में किया जायेगा सजीव प्रसारण

अभिजीत श्रीवास्तव
  • जनपद के वरिष्ठ अधिकारियों सहित उद्यमी भी रहेंगे उपस्थित

मीरजापुर| 10 फरवरी 2023 से 12 फरवरी 2023 तक ग्लोबल इंवेस्टर्स सम्मिट 2023 का आयोजन लखनऊ में मा0 मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश श्री योगी आदित्यनाथ जी के मार्ग निर्देशन में किया जा रहा हैं। इस कार्यक्रम का उद्घाटन मा0 प्रधानमंत्री भारत सरकार द्वारा किय जायेगा एवं इस सम्मिट में देश विदेश के मा0 गृहमंत्री, मा0 रेलमंत्री सहित केन्द्रीयमंत्रीगण व देश विदेश शीर्ष हस्तियों द्वारा प्रतिभाग किया जाना हैं। यह कार्यक्रम प्रदेश की अर्थव्यवस्था को वन ट्रिलियन डालर इकोनामी बनाने हेतु मा0 प्रधानमंत्री जी एवं मा0 मुख्यमंत्री जी के विजन को साकार करने की दिश में एक अत्यन्त महत्वपूर्ण कदम हैं। कार्यक्रम का समापन मा0 राष्ट्रपति महोदया द्वारा किया जायेगा।



उपायुक्त उद्योग अशोक कुमार ने जानकारी देते हुये बताया कि उपरोक्त कार्यक्रम का सजीव प्रसारण जिलाधिकारी दिव्या मित्तल के मार्ग निर्देशन में पथरहिया स्थित विकास भवन के आडीटोरियम में पूर्वान्ह 10 बजे से किया जायेगा। उक्त कार्यक्रम में जिलाधिकारी के अलावा मुख्य विकास अधिकारी श्रीलक्ष्मी वीएस, अन्य जनपदीय अधिकारी एवं जनपद के उद्यमी भी प्रतिभाग रहेंगे। उक्त कार्यक्रम में जनपद के उद्यमियों के द्वारा इवंेस्टर्स सम्मिट एवं जनपद की इकोनामी बढ़ाने एवं उद्यम लगाने की दिशा में जानकारी भी दी जायेगी।


About Author

Leave a Reply



🐄 गौ सेवा, प्रभु सेवा 🐄
जय श्री कृष्ण! जय गौमाता! 🙏

साथियों,
VMW TEAM FOUNDATION का यह अटूट संकल्प है कि हर महीने के अंतिम रविवार को हम अपनी गौमाताओं की सेवा के लिए एकत्रित हों। इसी कड़ी में, इस रविवार को हम गौशाला में हरे चारे की विशेष व्यवस्था कर रहे हैं।
गाय हमारी संस्कृति और आस्था का केंद्र है। उनकी सेवा से मिलने वाला संतोष और पुण्य अतुलनीय है।
🚩हम आप सभी धर्मप्रेमियों से तन, मन और धन से सहयोग की अपील करते हैं। आप अपनी सामर्थ्य अनुसार इस पुनीत कार्य में सहभागी बनें*

आइए, मिलकर पुण्य के इस कार्य को सफल बनाएं।

You may have missed

error: Content is protected !!