सांस्कृतिक व क्रीड़ा प्रतियोगिता में प्रतियोगी छात्राओं को किया सम्मानित
अभिजीत श्रीवास्तव, मीरजापुर | लालता सिंह राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय अदलहाट में बुधवार को सांस्कृतिक व पुरस्कार वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। महाविद्यालय की विभिन्न सांस्कृतिक प्रतियोगिता व क्रीड़ा प्रतियोगिता में स्थान पाने वाली छात्राओं को मुख्य अतिथि डा० सविता भारद्वाज व प्राचार्य डा० नीलम टण्डन ने स्मृति चिन्ह एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। क्रीड़ा प्रतियोगिता में प्रथम,द्वितीय एवं तृतीय स्थान पाने वाली छात्राएं क्रमशः 100मीटर दौड़ में संजू लता,संगीता पाल,व किरन कुमारी। 200 मी० दौड़ में संजू लता,सोनी कुमारी व नीतू पटेल।डिस्कस थ्रो में पूजा गुप्ता,ज्योति पटेल व अल्का कुमारी।गोला प्रक्षेप में पूजा गुप्ता,ज्योति पटेल व किरन कुमारी।हैमर प्रक्षेप में पूजा गुप्ता,ज्योति पटेल व अंजनी कुमारी। नृत्य प्रतियोगिता में क्रमशः प्रथम,द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त गंगा प्रजापति,साबरीन,रश्मि सिंह।परिधान प्रतियोगिता में रश्मि सिंह,साबरीन,नबीला एरम।संगीत प्रतियोगिता में गंगा प्रजापति,अलका,रोली कुमारी।लघु नाटिका में टीम ए नवीला एरम,आफरीन अफरोज। टीम बी भावना द्विवेदी वनिमिका पाण्डेय। टीम डी में श्रुति श्रीवास्तव,अर्पिता त्रिपाठी। परिधान प्रतियोगिता में अफरोज जमाल,साबरीन बानो,नबीला एरम।व्यंजन प्रतियोगिता में अफरोज जमाल,अर्चना,नबीला एरम।पोस्टर प्रतियोगिता में निशा मौर्य,रुपा मौर्य,रितु मौर्य। निबन्ध प्रतियोगिता में पूजा प्रजापति,कल्पना,साक्षी को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय गाजीपुर की प्राचार्य प्रो० (डा०) सविता भारद्वाज ने फीता काटकर,मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया। तत्पश्चात डा० हेरम्ब पाण्डेय ने महाविद्यालय के विकास पर विस्तार से प्रकाश डाला। कार्यक्रम का संचालन डा० अंजू सोनकर,अध्यक्षता प्राचार्य डा० नीलम टण्डन ने किया।
इस अवसर पर डा० प्रणव कुमार गौरव,डा० सुमिता बनर्जी,डा० प्रदीप मिश्रा,डा० राज कुमार सिंह,डा० प्रेम सुन्दरी,डा० प्रेम लता लाल,डा० दुर्गेश सिंह तथा अन्य लोग रहे।