उप मुख्यमंत्री ने विभिन्न योजनाओं का किया स्थलीय निरीक्षण

  • ग्राम धनसिरिया में भ्रमण कर प्रधानमंत्री आवास के लाभार्थियो से की वार्ता
  • गाॅव में लगे हैण्डपम्प को चलाकर मा0 उप मुख्यमंत्री द्वारा अंजुली से पानी पीकर परखी गुणवत्ता
  • प्राथमिक विद्यालय, गौशाला, धान क्रय केन्द्र, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र, मनरेगा तालाब पर कराये गये कार्यो का भी किया निरीक्षण
  • स्व0 राहुल कोल विधायक छानबे के आवास पहंुचकर दी श्रद्धांजलि

अभिजीत श्रीवास्तव, मिर्जापुर | प्रदेश के उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक आज अपने जनपद भ्रमण के दौरान विकास खण्ड राजगढ़ के धनसीरियां गांव में पहुंचकर शासन द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं का स्थलीय निरीक्षण किया। मीरजापुर जनपद के विकास खंड राजगढ़ अन्तर्गत धनसीरियां गांव में कम्पोजिट विद्यालय का निरीक्षण किया जिसमें बाल संसद भवन, शिक्षण कक्ष, भोजनालय कक्ष, तथा बागवानी में लगे फूल पत्ती का अवलोकन किया और शिक्षा की गुणवत्ता परखने के लिए बच्चों के साथ बैठकर बातचीत की। कक्षा पांच के छात्र रंजीत ने वार्ता के दौरान बताया कि उसके खाते में डेªस व जूता मांेजा के लिये धनराशि नही पहुंची है जिस पर क्लास टीचर के द्वारा बताया गया कि इस छात्र के खाते में गड़बड़ी आने के कारण धनराशि नही जा सकी है जिसे संशोधित कराया जा रहा है दो दिवस के अन्दर धनराशि खाते में भेज दिया जायेगा। इस दौरान उन्होंने बच्चों को शुद्ध पेयजल की व्यवस्था के लिए लगे वाटर प्लांट को देखा। मा0 उप मुख्यमंत्री जी द्वारा कायाकल्य योजना के तहत भोजनालय की सराहना करते हुये कहा कि इस तरह से प्रत्येक विद्यालयों में भोजनालय बनाने की व्यवस्था करानी चाहियें। धनसीरिया गांव में माडल स्कूल के बच्चों को फल आदि का अपने हाथों से वितरण किया। इसके बाद धनसरियां के गो आश्रय स्थल पर पहुंचे जहां पशुओं के रख रखाव एवं चारा पानी की व्यवस्था का जायजा लिया गया।


मा0 उप मुख्यमंत्री जी द्वारा गाय का पूजन अर्चन कर उन्हे गुण व केला भी खिालाया गया। मुख्य पशु चिकित्साधिकारी द्वारा बताया गया कि इस गौशाला में कुल 38 गौवंश उपलब्ध है जिनके लिये सभी व्यवस्थायें सुनिश्चित करायी गयी है निरीक्षण के दौरान भूषा गोदाम का भी निरीक्षण किया गया जिसमें पर्याप्त मात्रा में भूषा पर्याप्त मात्रा पायी गयी। तत्पश्चात धनसिरिया गाॅव में भ्रमण कर प्रधानमंत्री आवास के लाभाथी सुसनासे भी वार्ता की गयी उनके द्वारा बातया गया कि प्रधानूमंत्री आवास के लिये पूरी पारदर्शिता के साथ उसका चयन किया गया है परन्तु वृद्धावस्था पेंशन के लिये आवेदन किया गया है स्वीकृत नही है जिस पर जिलाधिकारी द्वारा मौके पर खण्ड विकास अधिकारी को निर्देशित किया गया कि एक सप्मताह के अन्दर स्वीकृत कर अवगत करायें। लाभार्थी मंगलवती देवी के आवास को भी उप मुख्यमंत्री जी द्वारा देखा गया। धनसीरियां गांव के बाद ददरा सहकारी समिति पर धान खरीद एवं खाद आपूर्ति की व्यवस्था का भी निरीक्षण किया गया जहां पर उप मुख्यमंत्री जी द्वारा बोरी में भरे धान को कांटा पर रखवाकर तौल करायी गयी जिसका वजन मानक के अनुसार सहा पाया गया। तत्पश्चात उपमुख्यमंत्री जी ने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र मड़िहान पहुँचकर निरीक्षण किया गया तथा चिकित्सकों के कक्ष में जाकर वार्ताकी गयी तथा इलाज सम्बंधित विस्तृत जानकारी प्राप्त किया गया। मा0 उप मुख्यमंत्री जी द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के मरम्मत कराये जाने का भी निर्देश मुख्य चिकित्साध्किाारी को दिया। उन्होने कहा कि धन की कमी आड़े नही आने दी जायेगी। सभी पी0एच0सी0 व सी0एच0सी0 जो मरम्मत के योग्य हो उनका मरम्मत कर सौन्दर्यीकरण कराया जाय। उस अस्पताल के चिकित्सकों को निर्देशित करते हुये कहा कि गांव में भ्रमण कर लोगो को अस्पताल की सुविधाओं के बारें में जानकारी दे तथा मरीजो को अस्पताल में ले आये इससे गांव के गरीब लोगो को जहां धन की बचत होगी वहीं अच्छे इलाज की सुविधा मिल सकेगी। इसके बाद उपमुख्यमंत्री ग्राम पंचायत बसही के मनरेगा पार्क/तालाब का निरीक्षण किया व पार्क में वृक्षारोपण भी किया गया, पार्क/तालाब के सौन्दर्यीकरण की सराहना की गयी। तत्पश्चात उपमुख्यमंत्री सीधे दीपनगर पटेहरा पहंुचकर आई स्पर्श दृष्टिबाधित राजकीय बलिका इण्टर कालेज आवासीय दीपनगर का भी निरीक्षण किया गया तथा निर्देशित किया गया कि मुख्य भवन को पूर्ण करते हुये तत्काल हैण्डओवर सुनिश्चित कराये तथा अप्रैल माह से विद्यालय सत्र प्रारम्भ करने का भी निर्देश दिया गया। ततपश्चात छानबे विधानसभा के विधायक राहुल प्रकाश कोल के निधन पर पटेहरा कलां आवास पर जाकर चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दिया गया तथा स्व0 राहुल कोल के पिता व सांसद पकौड़ी कोल एवं पुत्र सम्राट सिंह, पत्नी रिंकी सिंह, बेटी अंशिका व आस्था व भाई जगप्रकाश कोल से मिलकर दुःख की घड़ी में हर सम्भव सहयोग का आश्वासन दिया। इस अवसर पर क्षेत्रीय विधायक रमाशंकर सिंह पटेल, एमएलसी विनीत सिंह, जिलाधिकारी दिव्या मित्तल, पुलिस अधीक्षक संतोष मिश्रा, जिला पंचायत अध्यक्ष राजू कनौजिया, मिन्टू पाण्डेय, जगदीश सिंह, संतोष तिवारी, विजय बहादुर पाण्डेय, गजेन्द्र प्रताप सिंह, अखिलेश्वर पाण्डेय, सत्येंद्र सिंह, राजेश सिंह, मनीष सिंह,अमला सिंह, अविनाश सिंह, सोनू सिंह आदि लोग रहें।


यह भी देखें  योगी सरकार में हर बड़ा माफिया- अपराधी, जानिए अब किसकी बारी

About Author

Leave a Reply



🐄 गौ सेवा, प्रभु सेवा 🐄
जय श्री कृष्ण! जय गौमाता! 🙏

साथियों,
VMW TEAM FOUNDATION का यह अटूट संकल्प है कि हर महीने के अंतिम रविवार को हम अपनी गौमाताओं की सेवा के लिए एकत्रित हों। इसी कड़ी में, इस रविवार को हम गौशाला में हरे चारे की विशेष व्यवस्था कर रहे हैं।
गाय हमारी संस्कृति और आस्था का केंद्र है। उनकी सेवा से मिलने वाला संतोष और पुण्य अतुलनीय है।
🚩हम आप सभी धर्मप्रेमियों से तन, मन और धन से सहयोग की अपील करते हैं। आप अपनी सामर्थ्य अनुसार इस पुनीत कार्य में सहभागी बनें*

आइए, मिलकर पुण्य के इस कार्य को सफल बनाएं।

You may have missed

error: Content is protected !!