स्वास्थ्य मंत्री को पुलिस अफसर ने मारी गोली, मौत

एम के पाण्डेय निल्को, जयपुर | ओडिशा के स्वास्थ्य मंत्री नब किशोर दास की मौत हो गई है। उन्हें रविवार को झारसुगुड़ा जिले के ब्रजराजनगर इलाके में एक कार्यक्रम के दौरान एक पुलिसकर्मी ने ही गोली मार दी और भाग निकला। हत्या के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। स्वास्थ्य मंत्री को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी मौत हो गई। जानकारी के अनुसार स्वास्थ्य मंत्री नब किशोर दास को उस समय करीब से गोली मारी गई जब वह ब्रजराजनगर नगरपालिका के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के दो नए कार्यालय भवनों का उद्घाटन करने पहुंचे थे। वह जैसे ही अपनी कार से बाहर निकले पास में पुलिस अफसर गोपाल दास ने उन्हें गोली मारनी शुरू कर दी। आरोपी पुलिसकर्मी गोपाल दास गांधी चौक पुलिस चौकी पर तैनात था।  उसे हिरासत में ले लिया गया है और उससे पूछताछ की जा रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ओडिशा के CM नवीन पटनायक ने उनकी मौत पर दुख जताया है।



पत्नी का दावा- मानसिक बीमारी का इलाज करा रहा ASI
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो- मंत्री पर फायरिंग करने वाला ASI गोपाल दास मानसिक रूप से बीमार है, जिसका वो 7-8 साल से इलाज करा रहा है। यह बात गोपाल की पतनी जयंती ने कही है। जयंती का कहना है कि दवा लेने के बाद ही गोपाल सामान्य व्यवहार करता है। उन्होंने कहा- मुझे घटना की जानकारी न्यूज से ही मिली थी। वो पांच महीने पहले घर आया था। रविवार सुबह मेरी और बेटी की उससे वीडियो कॉल पर बात हुई थी। इसके बाद बात नहीं हुई।


About Author

Leave a Reply

error: Content is protected !!