बालिका दिवस पर कार्यक्रम आयोजित

प्रभु सिंह, सिरोही | राष्ट्रीय बालिका दिवस पर मंगलवार को पाली के बाली तहसील के नहर चौराहे पर स्थित शिवाजी स्मारक पर देशभक्ति कार्यकम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य लैंगिक हिंसा को समाप्त किया जा सके व सभी हिंसा मुक्त जीवन जीने के लिए जागरूक करने के साथ साथ बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना और विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। इस अवसर पर वर्षा चौहान और मेना राव ने गीत गा कर अतिथियों का स्वागत किया। कार्यकम मे एफएफड़ी के गजेंद्र सिंह राजपुरोहित, समाजसेवी गौतम चौहान, सजेंद्र सिंह सोढा, ताराचंद मीणा, यातायात प्रभारी कमला रांगी आदि ने पधाकर कार्यक्रम कि शोभा बढ़ाये साथ ही महिला सुरक्षा सहयोगी समिति की मधु बाला शर्मा, चंद्रिका शर्मा, सीमा अग्रवाल, विकास तवर, राकेश टक आदि समाज के लोग भी मौजूद रहें।

About Author

यह भी देखें  राज्यपाल ने संत स्वामी केशवानंद की प्रतिमा एवं स्मारक का किया अनावरण

Leave a Reply

error: Content is protected !!