विधायक ने किया शहीद स्मारक का लोकार्पण

  • राम झरोखा मैदान से निकाला मशाल जुलूस
  • सांस्कृतिक कार्यक्रम का हुआ आयोजन

प्रभु सिंह, सिरोही | सिरोही जिला मुख्यालय पर डाक बंगले के पास शहीद स्मारक का निर्माण कराया गया लोकार्पण विधायक संयम लोढ़ा ने किया। शहीद स्मारक के लोकार्पण से पहले राम झरोखा मैदान से विशाल मशाल और तिरंगा यात्रा रैली निकाली गई। रैली सरजावा गेट, इस्कॉन प्लाजा, पैलेस रोड, अहिंसा सर्किल, 3 बत्ती चौराहे से होते हुए शहीद स्मारक पहुंची। समारोह में सीएम के सलाहकार और स्थानीय विधायक संयम लोढ़ा ने कहा कि देशभक्ति के जजों के बारे में तो बचपन से ही किताबों में पढ़ते और सुनते आए हैं। इस पावन धरती पर 70 साल बाद हम शहीदों के सम्मान में शहीद स्मारक बना सके। जिससे हमारी आने वाली पीढ़ी देशभक्ति के जज्बे की प्रेरणा लेगी।



इस रैली में मुख्यमंत्री के सलाहकार और विधायक संयम लोढ़ा के साथ साथ एसपी ममता गुप्ता, शहीद भंवर सिंह की पत्नी, सीईओ डॉ. सुमंगला, एडीएम कालूराम खौड़, एसडीएम सीमा खेतान, सभापति महेंद्र मेवाड़ा, डॉक्टर संध्या चौधरी, निंबाराम गरासिया, रामाराम चौधरी, लायंस क्लब अध्यक्ष महेश दान चारण, भारतीय मानव कल्याण के जिलाध्यक्ष ईश्वर सिंह दहिया सानवाड़ा, नरेश रावल, नगर परिषद पार्षद विशाराम मेघवाल, शेख मुनव्वर मोहम्मद काफी संख्या में शहरवासी और आसपास के गांव के लोग मौजूद रहे। इस दौरान अरविंद पवेलियन मैदान में सांस्कृतिक कार्यक्रम म्यूजिकल नाइट का आयोजन किया गया। जिसमे गायक सवाई भाट तथा वंदना ग्रीन ने अपनी प्रस्तुति दी।


About Author

Leave a Reply



🐄 गौ सेवा, प्रभु सेवा 🐄
जय श्री कृष्ण! जय गौमाता! 🙏

साथियों,
VMW TEAM FOUNDATION का यह अटूट संकल्प है कि हर महीने के अंतिम रविवार को हम अपनी गौमाताओं की सेवा के लिए एकत्रित हों। इसी कड़ी में, इस रविवार को हम गौशाला में हरे चारे की विशेष व्यवस्था कर रहे हैं।
गाय हमारी संस्कृति और आस्था का केंद्र है। उनकी सेवा से मिलने वाला संतोष और पुण्य अतुलनीय है।
🚩हम आप सभी धर्मप्रेमियों से तन, मन और धन से सहयोग की अपील करते हैं। आप अपनी सामर्थ्य अनुसार इस पुनीत कार्य में सहभागी बनें*

आइए, मिलकर पुण्य के इस कार्य को सफल बनाएं।

You may have missed

error: Content is protected !!