शेयर बाजार : सेंसेक्स और निफ्टी में लगातार दूसरे दिन गिरावट

एम के पाण्डेय निल्को, जयपुर | आज के कारोबार में शेयर बाजार अलर्ट मोड में रहे हैं । मिले जुले ग्‍लोबल संकेतों के बीच बाजार पर दबाव देखने को मिला है। आज के कारोबार में सेंसेक्‍स और निफ्टी दोनों इंडेक्‍स में गिरावट देखने को मिली है. निफ्टी 18050 के नीचे आकर बंद हुआ है। जबकि सेंसेक्‍स 200 अंकों से ज्‍यादा टूट गया है। शुक्रवार के कारोबार में टीवीएस मोटर और हैवेल्स के शेयरों में चार-चार प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई। हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन सेंसेक्स के 30 शेयरों में 20 शेयर लाल निशान पर बंद हुए।

 आज के कारोबारी सेशन में पावरग्रिड, एचडीएफसी बैंक, एचडीएफसी और आईटीसी के शेयर मजबूती के साथ हरे निशान पर बंद हुए। वहीं दूसरी ओर विप्रो, महिंद्रा एंड महिंद्रा, कोटक बैंक और टीसीएस जैसी कंपनियों के शेयर कमजोरी के साथ बंद हुए



 

About Author

यह भी देखें  प्रो मुरलीमनोहर पाठक बने कुलपति

Leave a Reply

error: Content is protected !!