भागलपुर पक्का पुल पर आवागमन बन्द

देवरिया और बलिया को जोड़ने वाले सरयू नदी पर निर्मित भागलपुर पुल जर्जर हो गया है। इस पर निर्माण कार्य चल रहा है। जनवरी माह से ही भारी वाहनों के आने-जाने पर निर्माण कार्य के चलते रोक लगा दिया गया है। लेकिन अब 24 अप्रैल से एक मई तक पूरी तरह से पुल पर आवागमन बाधित रहेगा। इस समय बैयरिग बदलने का कार्य चल रहा है। इसलिए ऐसा निर्णय जिला प्रशासन ने लिया है। बाइक से लेकर चार पहिया वाहन तक के आवागमन पर रोक लगा दिया गया है। ऐसे में अब लोगों को बलिया जाने के लिए काफी मशक्कत करनी होगी। सेतु निगम के उप प्रबंधक एसपी सिंह ने बताया कि जिलाधिकारी ने आवागमन पर रोक लगाने की मंजूरी दी है। निर्माण कार्य प्रभावित न हो, इसलिए ऐसा निर्णय लिया गया है।

About Author

यह भी देखें  देवरिया के पुलिस अधीक्षक ने गुठनी पुल पर मूर्ति बिसर्जन की देखी जगह

Leave a Reply

error: Content is protected !!