विधायक ने लगाई थी दारोगा को फटकार, वीडियो वायरल होने के बाद चार गिरफ्तार

यूपी के देवरिया सदर से नवनिर्वाचित भाजपा विधायक शलभ मणि त्रिपाठी का भलुअनी थाना प्रभारी को आरोपी को गिरफ्तार न करने पर फटकार लगने का वीडियो वायरल होने के मामले में पुलिस ने चार लोगों को शांति भंग की आशंका में गिरफ्तार किया है। पुलिस सूत्रों ने बुधवार को बताया कि बरौली निवासी भाजपा कार्यकर्ता रोशन गोंड को उसके मोबाइल फोन पर फरवरी में महेश यादव नामक व्यक्ति ने जानमाल की धमकी दी थी। इस मामले में भलुअनी पुलिस ने 23 फरवरी को एनसीआर की कार्रवाई की थी तथा आरोपी के खिलाफ गुण्डा एक्ट की कार्रवाई की थी।

इस मामले में मंगलवार शाम जावेद अंसारी, दिनेश यादव, जमी अहमद और जमाल को शांतिभंग की आशंका में धारा 151 सीआरपीसी के तहत गिरफ्तार कर लिया था। इस मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी न होने से बिफरे सदर विधायक मणि का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था जिसमें भाजपा विधायक ने थानाध्यक्ष को फोन कर आरोपित को गिरफ्तार करने की बात कहते हुए फटकार लगाई थी।

कानून के जानकार बताते हैं कि एनसीआर की कार्रवाई में पुलिस सीधे आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर सकती है। एनसीआर के मामले में पुलिस मामले की जांच करने के बाद आरोप पत्र सम्बंधित न्यायालय में भेजती है और न्यायालय उस आरोप पत्र के आधार पर आरोपी को पहले सम्मन उसके बाद बी डब्लू और आरोपी को न्यायालय में हाजिर नहीं होने पर एनवीडब्लू के तहत वारंट जारी कर आरोपी को गिरफ्तार कराती है।

स्रोत – बेबाक बरहज

About Author

Leave a Reply



🐄 गौ सेवा, प्रभु सेवा 🐄
जय श्री कृष्ण! जय गौमाता! 🙏

साथियों,
VMW TEAM FOUNDATION का यह अटूट संकल्प है कि हर महीने के अंतिम रविवार को हम अपनी गौमाताओं की सेवा के लिए एकत्रित हों। इसी कड़ी में, इस रविवार को हम गौशाला में हरे चारे की विशेष व्यवस्था कर रहे हैं।
गाय हमारी संस्कृति और आस्था का केंद्र है। उनकी सेवा से मिलने वाला संतोष और पुण्य अतुलनीय है।
🚩हम आप सभी धर्मप्रेमियों से तन, मन और धन से सहयोग की अपील करते हैं। आप अपनी सामर्थ्य अनुसार इस पुनीत कार्य में सहभागी बनें*

आइए, मिलकर पुण्य के इस कार्य को सफल बनाएं।

You may have missed

error: Content is protected !!